.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” 2nd Convocation at Innocent Hearts Group of Institutions Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : दीक्षांत समारोह हर विद्यार्थी और अभिभावक के लिए बहुत अहम होता है / विद्यार्थी डिग्री हासिल करने के बाद समाज के लिए सेवा देने को तैयार हो चुके होते हैं / अब उनका फर्ज है कि वह समाज के लिए अपना अहम योगदान दें /

यह शब्द इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की दूसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि इन्द्र कुमार गुजराल पंजाब टैकिनकल यूनिवर्सिटी के डीन (अकादमिक) डॉ.बलकार सिंह ने 97 स्टूडैंट्स को डिग्रियां बांटने के बाद कहे / उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं / इसमें होटल मैनेजमैंट,आईटी,मैडीकल लैब साईंस और बिजनैस मैनेजमैंट के विद्यार्थी शामिल थे /

बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि हम शिक्षा को हर बच्चे और वर्ग तक पहुंचने के लिए काम कर रहे हैं और हम इस मिशन में सफल भी हो रहे हैं / दूसरा दीक्षांत समारोह हमारे के लिए गर्व की बात है /

विद्यार्थियों को उन्होंने शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा कि इस कालेज और विद्यार्थियों की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं / हमें उम्मीद है कि हम इसे आगे बढ़ाएंगे / उन्होंने आए अतिथियों का धन्यवाद किया / मुख्यातिथि को सम्मानित भी किया गया /

जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद ने कहा कि बेहतर प्रयास होते रहने चाहिए / यह विद्यार्थी अब डिग्री लेने के बाद समाज के लिए बेहतर काम करेंगे / शिक्षा के बिना आगे नहीें बढ़ा जा सकता है /

डायरैक्टर डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की / इस मौके पर ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डॉ. अनूप बौरी, मैडीकल सचिव डॉ. चंद्र बौरी, मैडम शैली बौरी, मैडम आराधना बौरी, जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, दीपक पॉल ( प्रिंसिपल होटल मैनेजमैंट), डॉ. अरजिंदर सिंह ( प्रिंसिपल बी.एड कालेज), स्टाफ सदस्य व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से आए अतिथि उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” 2nd Convocation at Innocent Hearts Group of Institutions Jalandhar

































