PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाईन आर्ट्स में त्रिदिवसीय आर्ट सिम्पोजियम एवं वर्कशाप में थिरकते पांव के साथ खिले कला के रंग,

PTB News "शिक्षा" 3 DAY ART SYMPOSIUM IN APEEJAY College jalandhar 

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

PTB News “शिक्षा” 3 DAY ART SYMPOSIUM IN APEEJAY College jalandhar 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB News “शिक्षा” : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फ़ाईन आर्ट्स में तुर्की एवं भारतीय कलाकारों के साथ तीन दिवसीय आर्ट सिम्पोजियम एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया / आर्ट सिम्पोजियम के पहले दिन पर प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने सभी कलाकारों को सुगंधित पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया /

आर्ट सिम्पोजियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि फाइन आर्ट्स कॉलेज होने के कारण हमारा सदा ही यही प्रयास रहता है कि ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय सत्र के कलाकार भी यहां पर आते रहे ताकि हमारे डिजाइन, बीएफए, एमएफए फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों को यह पता चल सके कि कलाकार फलक असीम है और जब तक वह इसके प्रति जुनून पैदा नहीं करेंगे वह क्षेत्र विशेष में अपने लिए स्थान नहीं बना सकेंगे /

PTB News "शिक्षा" 3 DAY ART SYMPOSIUM IN APEEJAY College jalandhar 
एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाईन आर्ट्स में त्रिदिवसीय आर्ट सिम्पोजियम एवं वर्कशाप में थिरकते पांव के साथ खिले कला के रंग,

उन्होंने कहा कि इस तरह के इंटरनेशनल सिम्पोजियम दोनों देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी सशक्त माध्यम है / यहां एक तरफ टर्की आर्टिस्ट भारतीय संस्कृति के रंगों में रंग जाएंगे वहां दूसरी तरफ हमारे प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी भी टर्की सभ्यता एवं संस्कृति की झलक देख पाएंगे / आर्ट सिम्पोजियम में 11 कलाकार टर्की की विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कार्यरत हैं एवं चार कलाकार भारतीय हैं जिनका परिचय इस प्रकार है /

Pro. Dr. Ohan Cebrailoglu
Mr. Sinan Yasdiman
Asst. Assoc Dr. Oznur Aksoy
Mr. Feridum Isiman & Mrs. Dervise Isiman
Mr. Olcay Kahraman
Mr. Huriye Yucel
Mr. Hulya Canbaz
Mrs. Gulizar Saylemez
Ms. Zekiye Tellioglu
Ms. Sultan Topuz
Ms. Sukran Alsulu
Mr. Madan Lal
Mr. Basudev Bishwas
Mr. Anil Gupta
Mr. Rajesh Kalsi

इंटरनेशनल आर्ट्स सिम्पोजियम के पहले प्रो. डॉ. ओहन केब्राइलोग्लु ने ढोल की थाप एवं गिद्दे तथा भंगड़े के थिरकते कदमों के साथ एक्शन पेंटिंग बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया / टर्की मे एक्शन पेंटिंग बनाने के लिए सूफी म्यूजिक का आधार लिया जाता है, जबकि आज पंजाब में गिद्दे एवं भंगड़े के उत्साहवर्धन रंगों को उनकी लय को, उनके जोश को उन्होने खूबसूरती से अपनी पेंटिंग में उभरा /

PTB News "शिक्षा" 3 DAY ART SYMPOSIUM IN APEEJAY College jalandhar 

यह कलाकार तीन दिन कॉलेज में चित्र कला के माध्यम से विभिन्न तकनीकों से विद्यार्थियों को परिचित करवाएंगे प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने इंटरनेशनल सिम्पोजियम के आयोजन के लिए चंडीगढ़ के ललित कला अकादमी के वरिष्ठ कलाकार श्री मदनलाल एवं बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के अध्यापक श्री अनिल गुप्ता के प्रयासों की सराहना की व उनका उत्साह बढ़ाया /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB News “शिक्षा” 3 DAY ART SYMPOSIUM IN APEEJAY College jalandhar