.
.
PTB News “शिक्षा” Cambridge International School dasua Tenth result Punjab jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई लीग द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा ने दसवीं के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करके अपना दबदबा पुन: बनाए रखा / विद्यार्थियों ने गत वर्षों की तरह इस साल भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उत्तम परिणाम देकर स्कूल और अध्यापकों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है / स्कूल के 47 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए /
.
दसवीं कक्षा में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र के सभी शिक्षा संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए उत्तम परिणाम देकर स्कूल और अध्यापकों को हर्ष का अवसर दिया है / अंशुल राणा (98.4%), आर्ची वालिया (97.2%), जयंतिका (97.%), वरूण जैन (96.8%), हरजोवन सिंह (96%), नेहा बिजू तथा स्मिरजीत कौर खंगूरा (95.6%), नव्या जैन (95.4%), अमलीक कौर तथा परनीत कौर (95.2%), पुनीत सैनी (95%), परमजोत सिंह तथा जसप्रीत कौर (94.8%), उर्वशी, सुखजीवन कौर तथा जतिन ठाकुर (94.4%) अवनि डोगरा (94.2%) जानवी (94%) खुशबू बाजवा (93.8%), पायल तथा सना डोगरा (93.4%),
.
गुंजन (93.2%) आनंदिता तथा तनवीर (93%) गुरप्रीत सिंह, हरमनप्रीत कौर तथा खुशी रानी (92.6%) पार्थ धवन (92.4%) किरणजोत कौर (92.2%) नैनिका शर्मा तथा आश्रेय नंदा (92%) दिया जैन, मुस्कान बाजवा तथा उत्सव (91.8%), शौर्य शौखंदा (91.4%), दोमनप्रीत कौर (91.2%), जहानवी तथा हरकिरत कौर (91%) सोनाली महाजन तथा राजवीर सिंह सैनी (90.8%) तुषार तथा गीतांक्षी सिंह (90.6%) स्मिरणप्रीत कौर, दिवनूर कौर तथा गुरमहक सिंह (90.4%) गुरकरण सिंह (90.2%) गीतिका (90%) अंक प्राप्त किए /
.
स्कूल के 47 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 96 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक, 151 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए / इसके साथ ही अलग–अलग विषयों में भी विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक अंक लेकर उत्त्कृष्ट प्रदर्शन किया जो इस प्रकार है: मेथेमैटिक्स विषय में 100 अंक, साईंस विषय में 100 अंक, पंजाबी विषय में 100 अंक, सोशल स्टडीस विषय में 99, हिंदी विषय में 99 अंक तथा इंग्लिश विषय में 98 अंक प्राप्त किए /
.
सी.बी.एस.सी. की दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होते ही सभी ओर खुशी की लहर दौड़ गई तथा सभी हर्षित हो उठे / विद्यार्थियों और अध्यापकों की वर्ष भर की अथक मेहनत रंग लाई / अभिभावकों ने खुशी प्रकट करते और धन्यवाद देते हुए कहा कि इस उपलब्धी का श्रेय स्कूल के सभी अध्यापकों और स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी को जाता है जिनकी प्रेरणा स्वरूप उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है /
स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने इस उपलब्धी पर विद्यार्थियों और अध्यापकों को शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद किया उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा और ज्यादा निखारने तथा सर्वपक्षीय विकास के लिए समय–समय पर विभिन्न–विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी करवाते रहते हैं /
.
इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साािहत किया तथा सभी ने खुशी प्रगट करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल अपने इस प्रगति के पथ की ओर हमेशा अग्रसर होता रहेगा और इसी मेहनत और लगन के परिणाम स्वरूप ही स्कूल ने आज इस मुकाम को हासिल किया है और कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा समय–समय पर ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त करता रहेगा ताकि स्कूल क्षेत्र का नाम रोशन कर सके /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Cambridge International School dasua Tenth result Punjab jalandhar

































