.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” HMV Collegiate Students participated in National Indian Science Congress
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एचएमवी कॉलीजीएट सीनीयर सैेकेंडरी स्कूल की प्लस वन मैडीकल की छात्राओं ने जि़ला स्तर पर चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस को क्वालीफाई करके 26वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन सांइस कांग्रेस 2018 में भाग लिया / यह सांइस कांग्रेस सीएसआईओ, चंडीगढ़ में आयोजित हुई / छात्राओं ने अगले स्तर को भी उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन के अन्तगर्त 106वीं राष्ट्रीय भारतीय सांइस कांग्रेस में भाग लिया जिसे एक यूनीर्वसिटी में आयोजित किया गया था /
छात्राओं के प्रोजैक्ट का विषय – ग्रांउड वाटर की क्वालिटी का परीक्षण करना तथा जालंधर में रिवर्स आसमोसिस फिेल्टर्स की ज़रूरत को रखना था / छात्राओं ने यह प्रोजैक्ट ढाई महीने की अवधि में पूरा किया तथा जालंधर शहर के विभिन्न भागों से पानी के नमूने एकत्र किए गए जिनमें शिव नगर, सोडल रोड, लैदर कांम्पलेक्स, इंडस्ट्रियल एरिया तथा अन्य शामिल थे / डाटा एकत्र करने के बाद, नमूनों की पीएचटीडीएस, चालकता तथा खारे पन के आधार पर कालेज की लैबस में रखा गया / राष्ट्रीय सांइस कांग्रेस में छात्राओं के लिए बड़ा ज्ञानवद्र्धक अनुभव रहा /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी / उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में रिसर्च की ओर ध्यान देना प्रशंसनीय है तथा छात्राओं की रूचि रिसर्च में बढ़ेगी / स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि स्कूल में छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए मंच प्रदान किए जाते हैं / छात्राओं ने अपना प्रोजेक्ट श्रीमती मीनाक्षी स्याल की देखरेख में पूरा किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” HMV Collegiate Students participated in National Indian Science Congress

































