.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” HMV inaugurates 7 day NSS camp
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के प्रोत्साहात्मक नेतृत्व अधीन सात दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प का शुभारंभ किया गया / जिसके अंतर्गत प्राचार्या डॉ. श्रीमती अजय सरीन ने सर्वप्रथम एन.एस.एस. की समूह टीम के इस प्रयास की सराहना की एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए /
अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य समाज की सेवा कर समाज व देश का कल्याण करना है जिसमें युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने इस सात दिवसीय कैम्प में सम्पूर्ण निष्ठा एवं सेवा भाव से समाज के साथ जुडऩे के लिए छात्राओं को प्रेरित किया एवं एन.एस.एस. कैम्प के कोआर्डीनेटर श्रीमती वीना अरोड़ा एवं डॉ. अजना भाटिया को आगामी कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएँ दी /
इसी उपलक्ष्य में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. अंजना भाटिया एवं श्रीमती वीना अरोड़ा ने छात्राओं को अलग-अलग टीमों में विभाजित कर उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण, वृक्षों की संभाल एवं स्वच्छ भारत अभियान अधीन विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों जैसे विभिन्न कार्य प्रदान किया /
उन्होंने कहा कि यह सात दिवसीय एन.एस.एस. कैम्प आपको सृजनात्मक एवं रचनात्मक सामाजिक कार्यों की ओर प्रवृत्त करवाएगा / इसके माध्यम् से आपका राष्ट्र एवं समाज के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा / इस अवसर पर एन.एस.एस. विभाग के अन्य सदस्य सुश्री हरमनु पाल, श्रीमती पवन कुमारी और सुश्री हरमनप्रीत भी उपस्थित रहे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” HMV inaugurates 7 day NSS camp

































