.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Inter-Departmental Badminton Tournament at Aapeejay Collage jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ए.पी.जे कॉलेज आफ फाइन आर्ट्स जालंधर के फिजिक्ल एजुकेशन एवं स्टूडेंट वैल्फैयर एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से इंटर डिपार्टमैट बैडमिंटन टूर्नामैंट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया /
12-13 फरवरी को होने वाले इस टूर्नामैंट में लड़कों की 26 टीमों ने तथा लड़कियों की 8 टीमों ने भाग लिया / प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने टूर्नामैंट के आयोजन के बारे में अपने विचार व्यरक्त करते हुए कहा कि खेल भी व्यक्तित्व के पूर्ण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है, खेलों के कारण ही विद्यार्थियों में स्वस्थ स्पर्धा की भावना आती है /

लड़कों की टीम में कामर्स विभाग के जसकीरत सिंह एवं हृथिक ने मैच जीता तथा लड़कियों की टीम में कॉमर्स विभाग की मुस्कान ने विजय हासिल की / प्राचार्य डॉ. सुचारिता शर्मा ने टूर्नामैंट के सफल आयोजन के लिए स्टूडैंट वैल्फेयर एसोसिएशन की डीन डॉ. मनीषा शर्मा तथा फिजीकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष श्री हरमनदीप सिंह के प्रयासों की भरपूर सराहना की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Inter-Departmental Badminton Tournament at Aapeejay Collage jalandhar






































