.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” National Mathematics Day celebrated at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के गणित के पीजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रेजेन्टेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया / पोस्टर प्रेजेन्टेशन की थीम में च्भारतीय गणितज्, च्जीवन के लिए गणितज् तथा च्गणित की एप्लीकेशनज् जैसे विषय शामिल थे /
इस प्रतियोगिता में स्नातक, स्नातकोत्तर विभाग एवं कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया तथा सुंदर पोस्टर प्रस्तुत किए / कॉलेजिएट वर्ग में +1 आर्ट्स की छात्रा वैष्णवी ने प्रथम पुरस्कार, 10+2 नॉन मैडिकल की छात्रा मुक्तांशा ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया / कॉलेज वर्ग में बीएससी नॉन मैडिकल सेमेस्टर पांचवें की छात्रा स्वाति व एम.एस.सी. गणित सेमेस्टर तीन की छात्रा समानता राणा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया / बीसीए सेमेस्टर प्रथम की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया /
बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर प्रथम की छात्रा हरनीत कौर व बीएससी अर्थशास्त्र की छात्रा हरविन्दरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / बीएससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर प्रथम की छात्रा आंचल व सेमेस्टर पांच की छात्रा गरिमा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया / निर्णायकगण की भूमिका डीन होलिस्टिक श्रीमती कुलजीत कौर, फिजिक्स विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी शर्मा, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा सुश्री शालू बत्तरा, फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्षा सुश्री शमा शर्मा व गणित विभागाध्यक्षा श्रीमती गगनदीप ने निभाई /
प्राचार्या प्रो.श्रीमती अजय सरीन ने विभाग के प्रयासों की सराहना की / विजेताओं को डीन अकादमिक डॉ. कंवलजीत कौर ने सम्मानित किया / इस अवसर पर गणित विभाग के सदस्य दीपाली, कंवल प्रीत कौर, काजल व दीपिका भी उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” National Mathematics Day celebrated at HMV




































