PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, एच.एम.वी. ने शीरोज अवार्ड-2026 के साथ नारीत्व की भावना का जश्न मनाया, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जालंधर के छात्रों ने माताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर छोटी अवेयरनेस टॉक आयोजित की, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पंजाब के लोगों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, पंजाब में बिजली दरों में की भारी कमी पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभ... चारधाम यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर सुबह के समय ED की 15 टीमों ने फिर मारा छापा, सुखबीर बादल ने किया ऐलान, सरकार बनते ही गांवों और शहरों को करवाएंगे समान नागरिक सुविधाएं मुहैया,
Translate
[gtranslate]

कंसैंट्रिक्स द्वारा एचएमवी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित,

PTB News "शिक्षा" Placement Drive by Concentrix at HMV 

.

.

.

.

.

.

.

.

.

PTB News “शिक्षा” Placement Drive by Concentrix at HMV 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सैल द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में हुआ / इस अवसर पर कंसैंट्रिक्स कंपनी की रिसोर्स पर्सन अंकिता ने सफलता पूर्वक छात्राओं की प्लेसमेंट की /

उन्होंने बताया कि कंसैंट्रिक्स बिजनैस सर्विस कंपनी है जो सिनैक्स की ही सहायक कंपनी है / विभिन्न लोकेशन के अनुसार छात्राओं को सैलरी पैकेज दिया जाता है / गुडग़ांव में रू 2,10,000/- से रू 2,80,000/- तक का पैकेज और चंडीगढ़ में रू 1,80,000/- से रू 2,40,000/- तक का पैकेज कंपनी द्वारा दिया जाता है /

इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न डिग्री कोर्स की 70 इच्छुक छात्राओं ने भाग लिया / चार राउंड में सम्पन हुई इस प्लेसमेंट ड्राइव में 38 छात्राओं को चयन हुआ / छात्राओं ने इंटरव्यू, एमसीक्यू, टैलीफोन राउंड और पैसेज राइटिंग द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई / इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि कालेज उनके उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा से ही प्रयास करता रहा है और उन्होंने प्लेसमेंट ड्राइव में मिली सफलता का श्रेय फैक्लटी को दिया /

कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लेसमेंट सैल द्वारा आयोजित इस ड्राइव की सराहना की / उन्होंने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की / इस अवसर पर प्लेसमेंट सैल के इंचार्ज गुल्लागांग, श्री रविन्द्र मोहन जिंदल, श्री प्रदीप मेहता, डॉ. (श्रीमती) आशमीन कौर और डॉ. (श्रीमती) सीमा खन्ना भी उपस्थित थे /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB News “शिक्षा” Placement Drive by Concentrix at HMV