PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम,

PTB News "शिक्षा" Republic Day celebrated in four schools of Innocent Harts Groups 

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

PTB News “शिक्षा” Republic Day celebrated in four schools of Innocent Harts Groups 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व ‘द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया / इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, लोहारां कालेज, इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन में भी गणतंत्र दिवस के संबंध में विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं जैसे डिबेट व हैंड राईटिंग प्रतियोगिता आदि /

PTB News "शिक्षा" Republic Day celebrated in four schools of Innocent Harts Groups 
इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम,

चारों स्कूलों में सभी बच्चे व अध्यापक राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में छोटे-छोटे ध्वज धारण करके आए जिससे पूरे स्कूल कैम्पस का माहौल देश-प्रेम से ओत- प्रोत हो गया / कार्यक्रम के आरम्भ में बैंड की सलामी के समय जी.एम.टी. में डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती, वाइस प्रिंसिपल शर्मिला नाकरा, परीक्षा प्रभारी गुरविंदर कौर, प्राइमरी प्रभारी हरलीन गुलेरिया आदि उपस्थित थे /

लोहारा ब्रांच में इंचार्ज शालू सहगल व अलका अरोड़ा, कैंट जंडियाला रोड में श्रीमती सोनाली व द रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल में श्रीमती मीनाक्षी ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न गतिविधियां करवाईं / इस अवसर पर बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर आए / बच्चे महात्मा गांधी, भारत माता, भगत सिंह, पंडित जवाहर लाल नेहरू बनकर आए थे / गणंतत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया, देशभक्ति की कविताएं सुनाईं / बच्चों ने झंडा (तिरंगा) लहराते हुए भारत माता को नमन किया /

PTB News "शिक्षा" Republic Day celebrated in four schools of Innocent Harts Groups 

भारत माता की जय के नारे लगाए और तिरंगे के सम्मान में परेड भी निकाली / इस अवसर पर लेज्यिम व रिंग डांस भी प्रस्तुत किया गया / डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों को समझाया कि हमें अपने देश व राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए और संविधान के नियमों का पालन करना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए / कक्षाओं में भी बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत करवाया गया /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB News “शिक्षा” Republic Day celebrated in four schools of Innocent Harts Groups