.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Workshop on Counselling at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में काउसलिंग पर वर्कशाप का आयोजन किया गया / रिसोर्स पर्सन के रूप में केंद्रीय विद्यालय सुरानस्सी से काउंसलर श्रीमती राजविंदर कौर उपस्थित हुई /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन और मनोविज्ञान के विभागाध्यक्षा डॉ. (श्रीमती) आशमीन कौर ने प्लांटर भेंटकर उनका स्वागत किया / सैशन के आरम्भ में आईस-ब्रेकिंग सैशन का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक छात्रा में विल्क्षण प्रतिभा पर एक प्रक्रिया करवाई गई जिसका उद्देश्य यह बताना था कि हम सब किस प्रकार इन प्रतिभाओं के माध्यम में अन्तर सम्बधिंत है /
इसके बाद उन्होंने कांउसलिंग की बुनियादी प्रक्रिया के संबंध में एक पावर प्वाइंट प्रैजेटेंशन दिखाई जिसमें छात्रों को मनोविज्ञान डोमेन के बारे में विस्तार रूप से समझाया / उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन और अंतर-व्यक्तित्व संबंधों में कांसलिंग के सिद्धांतों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया / उन्होंने छात्राओं को यह महसूस करवाने में मदद की कि जैसे कांउसलिंग का क्षेत्र विशाल रूप में कार्य करता है, इसमें मानव जीवन के हर पहलू शामिल हैं /
इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जो स्कूल कांउसलिंग के साथ संबंधित थी जिसमें विभिन्न केस स्टडीज द्वारा जो स्कूल जाने वाले बच्चों के मुद्दों के ऊपर थी जेैसे माता-पिता के साथ दृष्टिकोण का संघर्ष, खेल व पढ़ाई आदि को लेकर बात की / इससे छात्राओं को यह समझने में मदद मिली कि एक सलाहकार स्कूल में कैसे काम करता है /
छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और उनके साथ निपटने और उनका सामना करने के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई / इंटरएक्टिव सैशन के दौरान उन्होंने छात्राओं के प्रश्रों का उत्तर भी दिया / अंत में स़ुश्री आस्था अंगरीष ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Workshop on Counselling at HMV

































