.
.
PTB News Admission at its zenith in HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तरी भारत की गौरवान्वित संस्था हंसराज महिला महाविद्यालय सदैव अपनी विलक्षणता हेतु परिचित रहा है / राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्या्यन परिषद् द्वारा उच्चतम अंकों से मूल्यांकित यह संस्था सदैव नित नूतन शिखरता को स्पर्श करती हुई सर्वजन के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रही है / संस्था सदैव प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करने में सहायक रही है /
.
गत वर्ष एक करोड़ के लगभग छात्रवृत्तियां छात्राओं को उनकी विलक्षणता एवं प्रतिभा के आधार पर वितरित की गई है / जो छात्राएं अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करेंगी, संस्था द्वारा उन्हें विभिन्नि छात्रवृत्तियां उन्हे प्रदान कर उनके सपनों को नई उड़ान देने में सहायक बनेंगी /
.
इस संदर्भ में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि संस्था इस सत्र में भी विभिन्न छात्रवृत्तियों और फीस में रियायत की सुविधा प्रदान कर रही है / उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को फीस से पूर्ण स्वतंत्रता दी जाएगी / 90 प्रतिशत से 94 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 10,000/- की रियायत, 85 प्रतिशत से 89.9 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 6000/- तथा 80 प्रतिशत से 84.9 अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 4000/- की रियायत प्रदान की जाएगी /
.
पूर्व स्नातक छात्राओं को विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्ति पर पूर्ण रियायत, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 50 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 35 प्रतिशत रियायत दी जाएगी / इसके अतिरिक्त 25 प्रतिशत रियायत संस्था में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को दी जाएगी /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने इसी उपलक्ष्य में बताया कि स्नातकोत्तर कोर्सेका में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पूर्ण रियायत, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 50 प्रतिशत और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 35 प्रतिशत रियायत दी जाएगी /
.
इसी संदर्भ में माता-पिता विहीन छात्राओं को 7000, पितृ विहीन छात्राओं को 5000/- तथा सिस्टर कनसैशन 3000/- की कुल फीस में रियायत दी जाएगी / इसी प्रकार विभिन्न सरकारी छात्रवृत्तियां प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्राओं को प्रदान की जाएंगी जैसे गर्वमेंट आफ इंडिया स्कालरशिप, पोस्टमैट्रिक स्कालरशिप, स्पोटर्स स्कालरशिप इत्यादि / छात्राएं इन छात्रवृतियों के संबंध में कॉलेज के एडमिशन डैस्क पर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं / इन छात्रवृतियों का उद्देश्य छात्राओं को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित करना है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Admission at its zenith in HMV College Jalandhar

































