.
.
PTB News H.M.V. Collegiate Sr. Sec. School Celebrated Earth Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पृथ्वी को हरा-भरा रखते हुए ग्लोबल वार्मिंग से बचाने का संदेश देने हेतु एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक निर्देशन एवं स्कूल कोआर्डिनेटर (श्रीमती) मीनाक्षी स्याल के नेतृत्व अधीन परिसर में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ का आयोजन उत्कृष्ठता पूर्वक आयोजित किया गया /
.
.
मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित श्री अजय गोस्वामी (मैंबर आफ लोकल कमेटी, उद्योगपति/आर्य समाजी) एवं श्रीमती गोस्वामी का हार्दिक अभिनंदन प्राचार्या प्रो.डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन और (श्रीमती) मीनाक्षी स्याल द्वारा संस्था की परंपरा का प्रतीक प्लांटर भेंट कर किया गया / समागम का शुभारंभ मंगलकामना हेतु मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर डीएवी गान के माध्यम से किया गया /

प्राचार्या ने छात्राओं को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की बधाई दी एवं र्यावरण के प्रति सचेत करते हुए पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए संभाषण में कहा कि पृथ्वी परम पिता परमात्मा द्वारा बनाई हुई एक ऐसी मां है, जो बिना किसी भेदभाव के सब कुछ अपने में समा लेती है, जिनका उचित उपयोग न करने से हमारा ही नुक्सान है तो इसलिए हम सब मिलकर यह प्रण लें कि अपनी इस धरती मां को स्वच्छ, प्रदूषण रहित एवं हरा-भरा बना कर ईश्वर द्वारा प्रदत्त जीवन देश एवं इस सृष्टि को अपनी भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रख सके / जिससे वे एक बेहतर जीवन जी सकें और हर दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया एवं छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित बर्ड नेस्ट, जल संरक्षण हेतु नारों और पावर प्वाइंट प्रदर्शन की प्रशंसा की /
.
इस अवसर पर श्री अजय गोस्वामी ने पृथ्वी की सुंदरता को स्थिर रखने के लिए पेड़ लगाने, जल की बचत के प्रति जागरूक किया एवं पृथ्वी के संरक्षण हेतु जागृति के दीये जलाने का संदेश देकर छात्राओं को प्रोत्साहित किया / श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) ने मुख्यातिथि श्री अजय गोस्वामी, प्राचार्या, निर्णायक मंडल, प्राध्यापकगणों एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में पृथ्वी दिवस के आयोजन का मंतव्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी को कैसे बचाया जा सके एवं छात्राओं को जागरूक करके समस्याओं का निदान कैसे किया जाए ताकि हमारी धरा हमेशा प्रफुल्लित एवं हरी-भरी रह सके, जिससे हम एक खुशहाल जीवन जी सकें / उन्होंने कहा कि पावर प्वाइंट प्रदर्शन इस क्षेत्र में हमारा एक नवोन्मेष प्रयास है एवं इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करके हम एच.एम.वी. संस्था का नाम रोशन कर सकें और इस दिशा की ओर अग्रसर होते हुए कुछ नया करके इस पृथ्वी को हरा-भरा बनाएंगे /

इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया / जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की / छात्राओं द्वारा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे – ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक प्रदूषण एवं पराली के प्रदूषण पर पावर प्वाइंट प्रदर्शन कर पृथ्वी एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु ज्ञानवर्धक ज्ञान प्राप्त किया, चिडिय़ों के बचाव हेतु बर्ड नेस्ट मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा अनुपयोग वस्तुओं से बनाए रंग-बिरंगे एवं खूबसूरत घोंसलों ने सबका मन मोह लिया, जल की बचत से संबंधित संदेशहात्मक नारों द्वारा भी छात्राओं को जागरूक किया गया /
.
इस अवसर पर जरूरतमंद छात्राओं को मुख्यातिथि, प्राचार्या एवं स्कूल कोआर्डिनेटर द्वारा पुस्तकों का वितरण किया गया / जिससे वे इन पुस्तकों को पढ़कर निरंतर आगे बढ़े और अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके / मंच का संचालन श्रीमती प्रोतिमा ने सफलता पूर्वक किया / इस उपलक्ष्य पर कॉलीजिएट स्कूल के अध्यापकगण एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News H.M.V. Collegiate Sr. Sec. School Celebrated Earth Day



































