.
.
PTB News Jams Cambridge International School Hoshiarpur results in 12th standard
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : 2 मई 2019 की सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें आई लीग एजुकेशन द्वारा संचालित जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया / स्कूल परीक्षा परिणाम शानदार रहा / बोर्ड की बारहवीं के साइंस और कॉमर्स परीक्षा में 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी /
.
जिसमें कॉमर्स में तनवीर कौर ने 98 प्रतिशत अंक पाए / वह जिला स्तर पर टॉपर रही / वहीं साइंस में आशिमा कपूर ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया / तथा आई. पी. में 4 बच्चों ने शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए इसके इलावा 2 बच्चों ने अर्थशास्त्र और 1 बच्चे ने फिज़िकल एजुकेशन विषयों में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए / इस परीक्षा में 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए / अभिभावकों व् अध्यापकों ने इनकी सफलता पर ख़ुशी व्यक्त की /
.

.
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने सभी छात्रों को उनके अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाइयाँ दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी / आई लीग एजुकेशन के प्रेजिडेंट श्री के के वासल जी ने छात्रों के शानदार परीक्षा परिणाम को जिले में शानदार प्रदर्शन के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दी / आई लीग एजुकेशन के सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी ने स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों को और अभिभावकों को बधाइयाँ दी /
.
आई लीग एजुकेशन के चेयरमैन श्री एस.के. वासल जी ने बताया कि उनके संस्थान अपने क्षेत्र में बढ़िया शिक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर है / यहीं कारन है कि आई लीग द्वारा संचालित स्कूल नई बुलंदियाँ छू रहे है / आई लीग के शिक्षा निर्देशक श्री आई एल सियाल ने बताया कि उनके स्कूल निरंतर नवीन उपलब्धियाँ हासिल कर रहें है / जिसके लिए स्कूल स्टाफ व् विद्यार्थीगण बधाई के पात्र है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Jams Cambridge International School Hoshiarpur results in 12th standard

































