.
.
PTB News Poem Recitation Competition at innocent Heart Group
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स के इनोकिड्स जी.एम.टी., लोहारां, कैन्ट-जंडियाला रोड व रॉयल वर्ल्ड में के.जी.-1 तथा के.जी.-2 के नन्हे बच्चों ने अंग्रेज़ी कविता गायन प्रतियोगिता में कविताएं सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया / बच्चों ने सेव गर्ल चाइल्ड, सेव ट्री, सेव टाइम, माई मदर, फेवरेट फ्रूट्स, ट्रैफिक लाइट, हैल्थ इज वैल्थ, पॉल्यूशन आदि विषयों पर कविताएं सुनाईं /
.

.
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के दिल से मंच का भय दूर करना है तथा उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है / बच्चों ने अच्छी लय व बढिय़ा शुरुआत व सही ढंग से कविता को प्रस्तुत किया / बच्चों ने अपनी कविताएं सुनाने के लिए विभिन्न प्रॉप्स, फ्लैश कार्डस तथा चाट्र्स का प्रयोग किया /
.

.
इस अवसर पर प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), नीतिका कपूर (सी.जे.आर) व पूजा राणा (रायल वर्ल्ड) उपस्थित थे / विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। के.जी.-1 में विहान शर्मा, आर्वी महाजन, अवलप्रीत कौर, अनाहिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया / के.जी.-2 मेंं गुरशीन कौर, कीर्ति चंद्र, मुकुंद मदान, याशिका अरोड़ा, सानवी ने प्रथम स्थान हासिल किया / रॉयल वर्ल्ड में के.जी.-1 में हरलीन कौर, प्रथमेश ने प्रथम स्थान हासिल किया /
.

.
के.जी.-2 मेंं रुबानी, निमिशा अरोड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया / कैन्ट-जंडियाला मेंं के.जी.-1 में रीत कांत ने तथा प्रभलीन कौर ने प्रथम स्थान के.जी.-2 में अवनीत कौर, अर्शिया तथा एकमजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया / लोहारां में के.जी.-1 में युवराज शर्मा, वान्या ठाकुर, मयंक बतरा, हेज़ल भाटिया तथा एशलम ने प्रथम स्थान, के.जी.-2 में आदिल जैन, गर्विता, क्याना, सुखमणि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Poem Recitation Competition at innocent Heart Group

































