.
.
PTB News Prati-Abhaar for the supporting staff organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक नेतृत्व अधीन स्पोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों के सहयोग हेतु ‘प्रति आभार’ कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं द्वारा उत्कृष्ठता पूर्वक आयोजित किया गया / मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का हार्दिक अभिनंदन डीन अकादमिक डॉ. कंवलदी कौर, संपूर्ण समारोह की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी मिश्रा (डीन विद्यार्थी परिषद) एवं सह अध्यक्ष श्री अमरजीत खन्ना (आफिस सुपरिटेंडेंट) द्वारा संस्था की परम्परा का प्रतीक प्लांटर भेंट कर किया गया / समागम का शुभारंभ मंगलकामना हेतु मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर डीएवी गान के माध्यम से किया गया /
.
इस उपलक्ष्य पर प्राचार्या ने श्रीमती कंवलदीप, डॉ.(श्रीमती) सीमा मरवाहा, श्री अमरजीत खन्ना, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थी परिषद की छात्राओं के प्रति इस कार्यक्रम के आयोजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एच.एम.वी. संस्था की नवोन्मेष उपलब्धियों में यह एक नया प्रयास है / किसी भी संस्था को चलाने में जहां टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ के सदस्यों का योगदान होता है, वहीं संस्था को सुचारू रूप से चलाने का भार स्पोर्टिंग स्टाफ पर होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, वे कॉलेज के संरक्षक हैं /
.
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों को सही अर्थों में क्रियारूप इनके द्वारा ही दिया जाता है / हमारी संस्था के पूर्वज भी गर्व महसूस कर रहें होंगे कि जो भेदभाव रहित देश, समाज एवं संस्था की कल्पना या सपना संजोया था, उसे एच.एम.वी. की संस्था ने क्रियारूप दिया / अंत में प्राचार्या ने उनके अदम्य सहयोग, लगन एवं निष्ठा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी /
.
श्री अमरजीत खन्ना ने हर्ष महसूस करते हुए कहा कि मेरी 38 वर्षों की यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इसके लिए उन्होंने प्राचार्या, प्राध्यापकगणों एवं विद्यार्थी परिषद की छात्राओं का धन्यवाद किया / स्पोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों द्वारा माडलिंग में उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई / सदस्यों द्वारा देश भक्ति के गीत, गेम्स, गिद्दा, भांगड़ा एवं कविताओं की प्रस्तुति द्वारा माहौल को मनोरंजानात्मक पूर्ण बनाया गया /
निर्णायक की भूमिका श्रीमती कंवलदीप कौर (डीन एकेडेमिक), डॉ. श्रीमती सीमा मरवाहा (डीन हॉस्पीटेलिटी), श्री अमरजीत खन्ना (आफिस सुपरिटेंडेंट) ने निभाते हुए श्री विपिन को मिस्टर एच.एम.वी. श्रीमती मनीषा को मिसेज एच.एम.वी., श्रीमती सोना को मिस एलिगैंट, श्रीमती चांद को मिस एक्टिव, श्री अजय को मिस्टर स्मार्ट, श्री कमलजीत को मिस्टर एक्टिव, श्रीमती रजनी को मिस चार्मिंग एवं श्री हरिंदर को मिस्टर चार्मिंग की विलक्षण उपाधियों से सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया /
.
अंत में स्पोर्टिंग स्टाफ के सदस्यों को प्राचार्या द्वारा उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया गया / श्री रवि मैनी द्वारा धन्यवाद ज्ञान प्रस्तुत करके प्राचार्या, प्राध्यापकगणों एवं विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा इस प्रकार के प्रभावशाली आयोजन के लिए धन्यवाद दिया / मंच का संचालन कु. गुलफाम, कु. गीतांजलि, कु. नैनिका एवं कु. राधिका ने सफलता पूर्वक किया / इस अवसर पर श्री पंकज, श्री लखविंदर, श्री रमन और टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News Prati-Abhaar for the supporting staff organized at HMV

































