.
pulwama terrorist attack martyr maninders brother got a job punjab gurdaspur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोहाली : 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद दीनानगर के जवान मनिंदर सिंह के छोटे भाई लखवीश अत्री को पंजाब सरकार ने पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दे दी है / मनिंदर की शहादत के बाद सरकार ने लखवीश को पंजाब पुलिस में नौकरी देने का वादा किया था, ताकि वह बुजुर्ग पिता की देखभाल कर सकें /
..
इसके लिए लखवीश ने छह महीने पहले CRPF की सेवाएं छोड़ दी थीं, लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया, लेकिन अब सरकार ने लखवीश को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है / शहीद मनिंदर की मां का करीब दस साल पहले निधन हो गया था / दो बहनों की शादी हो चुकी है / लखवीश भी CRPF में तैनात थे / घर पर उनके 72 वर्षीय पिता सतपाल अत्री अकेले रहते थे /
..
मनिंदर की शहादत के बाद वे पूरी तरह टूट गए / पिछले साल जुलाई में पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद लखवीश ने सरकार के भरोसे पर CRPF की नौकरी छोड़ दी / दैनिक जागरण के मुद्दा उठाने के बाद कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने मनिंदर की शहादत की पहली बरसी पर परिवार को आश्वासन दिया था कि जल्द सरकार वादा पूरा करेगी /
..
कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने लखवीश का नियुक्ति पत्र अपनी फेसबुक पर शेयर किया है / उन्होंने लिखा, ‘जैसे कि मैंने वादा किया था, शहीद मनिंदर सिंह अत्री के भाई लखवीश अत्री को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल नियुक्त कर लिया गया है / मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ में लखवीश को नियुक्ति पत्र सौंपा / अरुणा चौधरी ने कहा, देश की सरहदों की रक्षा और आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए अपना बलिदान देने वाले शहीदों पर देश को गर्व है / हम इन शहीदों के हमेशा कर्जदार रहेंगे, जिनकी बेमिसाल बहादुरी के किस्से हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pulwama terrorist attack martyr maninders brother got a job punjab gurdaspur






































