PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

आम आदमीं पार्टी ने पूर्व विधायक व सीनियर अकाली नेता रहे पवन टीनू सहित 3 MLA को दिया लोकसभा का टिकट,

punjab-aam-aadmi-party-loksabha-candidate-list-2024-jalandhar-former-mla-pawan-tinu-ludhiana-gurdaspur-firozpur

.

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की 10 लोकसभा सीटों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 4 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें लुधियाना से विधायक अशोक पप्पी पराशर, फिरोजपुर से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़,

.

.

गुरदासपुर से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी और जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया गया है। पवन टीनू कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह जालंधर और लुधियाना के उम्मीदवारों की घोषणा 16 अप्रैल को करेगी। इससे पहले AAP 2 लिस्ट जारी कर चुकी है।

.

.

पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवार घोषित किए थे। मगर, उनमें से सुशील रिंकू ने टिकट मिलने के बावजूद आप छोड़ भाजपा जॉइन कर ली। वहीं सांसद सुशील रिंकू के अलावा इस लिस्ट में संगरूर से मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, खडूर साहिब से मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, अमृतसर से मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल,

.

.

बठिंडा से मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल और फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दी गई थी। वहीं दूसरी लिस्ट में 2 उम्मीदवार घोषित किए थे। जिनमें आनंदपुर साहिब से पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर कंग और होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को टिकट दी गई थी। चब्बेवाल कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

.

.

.

Latest News