PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें सबसे बड़ा नाम सीएम भगवंत मान का है, वह धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे। CM मान ने खुद इसकी पुष्टि की है। लिस्ट जारी करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि PAC की मीटिंग में उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें लोगों के सर्वे के मुताबिक जिन उम्मीदवारों को हां कहा था, उनके लिए सकारात्मक रुख रहा।
. .वहीं आपको यह भी बता दें कि CM मान थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वह उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेंगे। इसमें करीब 25 नाम होने की संभावना बनी हुई है। पंजाब की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर फिलहाल आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं।
.इस पहली लिस्ट में जिनके नाम शामिल हैं:––

आपको यह भी बता दें कि पंजाब के AAP नेता और पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई 2026 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ₹100 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ED के आरोपों के अनुसार, अरोड़ा की कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने 2023-24 में मोबाइल फोन, खासकर iPhone, के निर्यात के नाम पर कथित फर्जी GST बिलों का इस्तेमाल किया। एजेंसी का आरोप है कि दिल्ली की फर्जी कंपनियों से खरीद दिखाकर
.

लगभग ₹15 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट और ₹48 करोड़ का ड्यूटी ड्रॉ बैक हासिल किया गया। विदेश से आए धन को दुबई के रास्ते भारत वापस लाकर वैध दिखाने का भी आरोप है। अरोड़ा ने आरोपों को राजनीतिक बदला बताया। AAP ने भी गिरफ्तारी को केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कहा। अक्टूबर 2026 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अरोड़ा गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद हैं।
.
.
































