.
punjab budget manpreets big announcement retirement of workers reduced from 60 to 58 years
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल विधानसभा में राज्य का 2020-21 का बजट पेश कर रहे हैं / अमरिंदर सरकार ने राज्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल करने की घोषणा की है /
..
इसके साथ ही, नई भर्ती भी तुरंत शुरू करने की बात कही है / राज्य सरकार ने पे-कमीशन की रिपोर्ट भी इसी साल लागू करने की बात कही है / इससे पहले मनप्रीत बादल के आवास के बाहर शिअद विधायकों ने घेरा डाला और इस कारण उनको विधानसभा पहुंचने में देरी हुई / इस दौरान बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार भी किया गया /
..
मनप्रीत बादल द्वारा पेश किये गए बजट से जुड़ी मुख्य बातेंः-
-भूमिहीन किसानों के कर्जमाफी के लिए 520 करोड़ का प्रावधान,
-आवारा पशुओं की देखभाल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान,
-मंडी फीस चार से घटा कर एक फीसदी करने का प्रस्ताव,
-कर्मचारियों को छह फीसदी डीए इसी मार्च से दिया जाएगा,
-पे कमीशन भी इस साल लागू होगा,
-किसानों को 8275 करोड़ रुपये की फ्री बिजली दी जाएगी,
-होशियारपुर जेल में अस्पताल बनाया जाएगा,
-पांच जेलों में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे,
-पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 132 करोड़ रुपये का प्रावधान,
-खेल के लिए 270 करोड़ रुपये का प्रावधान,
.
-शगुन स्कीम की सहायता रकम 21000 रुपये के में कोई बढ़ोतरी नहीं/ इस स्कीम के लिए 165 करोड़ रुपये का बजट रखा गया /
-आशीर्वाद स्कीम के लिए बजट में 65 करोड़ रुपये का प्रावधान /
-उद्योगों को बिजली सब्सिडी के लिए 2267 करोड़ रुपये का प्रावधान /
-तीन मेगा औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे / कपड़ा उद्योग के लिए लुधियाना के मत्तेवाल में, बठिंडा में ग्रीन इंड्रस्टी के लिए, दवा उद्योग के लिए फतेहगढ़ साहिब के वजीराबाद में 1000 एकड़ में परिसर बनाया जाएगा /
-हर जिले में वृद्धा आश्रम खोला जाएगा /
-रक्षा सेवाओ में 29 फीसदी की बढ़ी /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab budget manpreets big announcement retirement of workers reduced from 60 to 58 years






































