.
.
.
Punjab Car, auto collision, 8 injured Chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ चंडीगढ़ : सेक्टर 20-30 लाइट पॉइंट पर कार और ऑटो में टक्कर हो गई, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया / इसमें 8 लोग घायल हो गए / मामले में सेक्टर 19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है / उसकी पहचान खरड़ के अमनदीप सिंह के रूप में हुई है /
.
.
ऑटो ड्राइवर की पहचान मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है / पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है / कार चालक अमनदीप सिंह एक प्राइवेट कंपनी में कैब चलाता है / घटना के समय वह कार में 4 सवारी लेकर आ रहा था / वहीं, ऑटो में भी ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे / जब दोनों वाहन लाइट पॉइंट पर पहुंचे तो कार ने ऑटो को टक्कर मार दी / हादसे के बाद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी /
.
.
घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच 32 लेकर जाया गया / पुलिस के मुताबिक हादसे में ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है, उसका इलाज चल रहा है, जबकि अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है / हादसे के बाद कार और ऑटो को नुकसान हो गया है / पुलिस हादसे के असल कारणों की जांच कर रही है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab Car, auto collision, 8 injured Chandigarh

































