Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
punjab chandigarh amritpal singh live updates campaign catch amritpal intensifies uncle and driver already surrendered

पंजाब में SMS सेवाओं, इंटरनेट सेवा पर रोक फिर बढ़ी, कब तक? चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में खालिस्तान आंदोलन को हवा दे रहा ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने मेगा अभियान छेड़ रखा है। इस बीच पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक मंगलवार दोपहर तक बढ़ा दी है। वहीं, अमृतपाल के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की खबर के चलते पंजाब के कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल (Amritpal Singh Updates) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। उसके चाचा और ड्राइवर ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। जालंधर में देर रात एक गुरुद्वारे के पास चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने सरेंडर किया है। कई दिनों से पुलिस इनकी तलाश में थी।

खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह अपनी खुद की फौज तैयार कर चुका था और अब वो मानव बम बनाने की तैयारी में था। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार नशामुक्ति केंद्रों और एक गुरुद्वारे में अमृतपाल युवाओं को आत्मघाती हमले के लिए ट्रेनिंग दे रहा था। वो इन युवाओं का ब्रेनवॉश करने का काम कर रहा था।

पंजाब भर में अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए शुरू किए गए अभियान के चलते उसके 112 समर्थक भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन समर्थकों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और तलवारें मिली हैं। बता दें कि पुलिस राज्यभर में अमृतपाल को पकड़ने के लिए तलाशी करते हुए फ्लैग मार्च भी कर रही है।

Latest News