.
.
.
Punjab ghaggar river dam broken sangrur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ संगरूर : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से संगरूर के मकरोड साहिब के पास स्थित बांध टूट गया है / इस कारण आस-पास के इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है /
.
.
जानकारी के अनुसार घग्गर नदी हिमाचल में पड़ रही बारिश के चलते अपने खतरे के निशान से ऊपर चल रही है / वहीं नदी का एक बांध कमज़ोर हो जाने कारण टूट गया है / बांध को गांव वासी तथा प्रशासनिक अधिकारी भरने की कोशिश कर रहे हैं / लेकिन बताया जा रहा है कि पानी का बहाव इतना तेज है कि उसे रोककर बांध बनाने में मुशिकल हो रही है /
.
.
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बांध को जल्द से जल्द न भरा गया तो नदी के पास स्थित गांवों में बाढ़ जैसा माहौल पैदा हो जाएगा / वहीं मौके पर मौजूद गांव वासियों ने यह भी कहना है कि बांध टूट जाने कारण उनकी फसल का बहुत ज्यादा नुक्सान हो रहा है, जिस कारण वह बांध को बंद करने की कोशिशों तो कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Punjab ghaggar river dam broken sangrur

































