.
punjab government decided to promote students of pseb to the next class
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब बोर्ड ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बड़ा फैसला लिए है / बोर्ड ने 10वीं के सभी छात्रों को प्रीबोर्ड के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है /
..
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा पांच से लेकर आठवीं तक के छात्रों को भी अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा / कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब राज्य लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के अनुसार काम कर रहा है /
..
इसलिए कक्षा पांच से आठ और दसवीं के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया है / वहीं कक्षा 12 के छात्रों के बारे में फैसला भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत लिया जाएगा / मुख्यमंत्री ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। बता दें कि इससे राज्य के चार लाख छात्रों को राहत मिली है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab government decided to promote students of pseb to the next class

































