.
punjab govt launched mobile app kova punjab to protect against corona virus
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : लोगों को नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) और इससे बचाव व सावधानियों के बारे में जागरूक करने के लिए पंजाब सरकार ने Mobile App COVA Punjab लॉन्च किया है / यह Mobile App मुख्य सचिव करन अवतार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट मैनेजमेंट कोविड-19 ग्रुप की उच्च-स्तरीय बैठक में लॉन्च किया गया /
..
प्रशासनिक सुधार व जन शिकायतें विभाग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ मिलकर विकसित किए इस एप में कोरोना से बचने के लिए यात्रा व अन्य बचाव के उपाय बताए हैं / मुख्य सचिव ने बताया कि इस Mobile App से लोगों को ऐसे लक्षणों को पहचानने में मदद मिलेगी जो कोरोना वायरस के संभावित लक्षण हो सकते हैं /
.लोगों को नजदीकी अस्पताल और जिले में कोरोना के लिए विशेष नोडल अधिकारी की जानकारी भी मिल जाएगी / प्रदेश में 31 मार्च को सेवानिवृत होने जा रहे सिविल सर्जन, मेडिकल अधीक्षक व डिप्टी डायरेक्टर की सेवानिवृत्ति की समय सीमा बढ़ाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है /
.33 वरिष्ठ अधिकारियोंं के रिटायर होने से कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियां प्रभावित होने की आंशका को देखते हुए इनका सेवाकाल 30 जून तक बढ़ाने की फाइल वित्त विभाग को भेजने के बारे में विचार किया जा रहा है / अंतिम निर्णय वित्त विभाग को लेना है /
.पंजाब सरकार की घर-घर योजना के तहत लगने वाले रोजगार मेले रद कर दिए गए हैं / 12 व 13 मार्च को अमृतसर ग्रुप ऑफ कालेज (जिला अमृतसर), 17 व 18 मार्च को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा, 19 व 20 मार्च को एमआरएम पीटीयू बठिंडा में, 23 व 24 मार्च को सरकारी कॉलेज फेस-2 मोहाली, आइपीइआर मोहाली, आइएसबी सेक्टर-81 मोहाली, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लाडरां मोहाली और 23 व 24 मार्च को रियायत ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट चंडीगढ़ जालंधर राष्ट्रीय मार्ग में रोजगार मेले लगाए जाने थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab govt launched mobile app kova punjab to protect against corona virus

































