PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

जालंधर में वैसाखी वाले दिन हुआ दर्दनाक हादसा, दो की हुई मौत,

punjab-jalandhar-accident-happened-while-hoisting-nishan-sahib-village-shankar-nakoder-2-men-dead

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में शंकर गांव के पास निशान साहिब चढ़ा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बजूहां कलां के रहने वाले बूटा सिंह और महिंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना नकोदर की चौकी शंकर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक दोनों के शवों को कब्जे में नहीं लिया है, क्योंकि दोनों मृतकों के परिवार काफी गुस्से में थे।

.

.

शंकर चौकी के इंचार्ज जसपाल ने बताया कि ये घटना शनिवार को सुबह की है। दोनों मरने वाले दोनों व्यक्ति गांव बजूहां कलां के रहने वाले हैं। दोनों की शंकर गांव में जमीन थी और दोनों पहले यहीं रहा करते थे। मगर वह वहां से शिफ्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों व्यक्ति संधू जात थे। शिफ्ट होने से पहले संधू जात वालों ने गांव शंकर में एक पूजा स्थान बनाया हुआ था।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा बड़ा निशान साहिब लगाते में हुआ था। चौकी शंकर के इंचार्ज ने बताया कि उक्त जगह पर बैसाखी के दिन संधू कास्ट के लोग पूजा के लिए आते हैं। इसी के लिए आज भी भारी मात्र में संधू कास्ट के लोग इकट्ठा हुए थे। सभी ने माना था कि वह इस बार पूजा स्थान पर बड़ा निशान साहिब लगाएंगे। वही निशान साहिब लगाने के लिए आज सभी वहां पर इकट्ठा हुए थे।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार निशान साहिब लगाते वक्त लोहे का पोल अचानक पास से गुजर रही बिजली की तारों पर टच हो गया। इतने में नीचे खड़े बूटा सिंह और महिंदर सिंह बुरी तरह उक्त घटना में झुलस गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उक्त युवकों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

.

.

.

Latest News