PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

जालंधर पुलिस मेले में हुई व्यस्त, थानों और CP दफ्तरों में लोगों के काम रुके, चोर हुए शहर में एक्टिव, गाड़ी का शीशा तोड़ चोर ले उड़े 20 हजार का कैश और कीमती सामान,

Punjab Jalandhar news between skylark valmiki chowk jalandhar thieves broke car glass stolen 20 thousand cash important documents Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के जालंधर शहर में लगातार चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, ऐसे में जिला जालंधर में इन दिनों धार्मिक स्थान पर बड़े स्तर पर मेला चल रहा है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कमिश्नरेट पुलिस के हाथ में है, हैरानी की बात तो यह है की पुलिस के अधिकारीयों के अनुसार उन्होंने मेले की सुरक्षा को लेकर करीब 1200 पुलिस मुलाजिम तैनात कर रखे हैं,

ऐसे में सवाल यह उठता है की कमिश्नरेट पुलिस के यह मुलाजिम आये कहां से? हम बताते हैं यह पुलिस मुलाजिम आये हैं अलग-अलग थानों से शहर में दिन रात लगने वाले नाकों से और उन दफ्तरों से जहां आम जनता अपने काम करवाने के लिए इन दिनों चक्कर पे चक्कर काट रही है और उनको एक ही जवाब मिलता है की पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मेले में लगी हुई है / हैरानी की बात तो यह है कि कमिश्ननरेट पुलिस के पास अधिकारी तो बहुत हैं लेकिन काम करने वाले मुलाजिमों की कमी भारी मात्रा में है, जिसका खमियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है /

दरसअल जालंधर शहर का सबसे बड़ा मेला इन दिनों चला रहा है और ऐसे में सभी अधिकारी और मुलाजिम सुरक्षा के चलते व्यस्त हैं, लेकिन दूसरी और चोर एक्टिव, मामला स्काई लार्क चौक के पास का है, जहाँ बीते दिन एक NRI की गाड़ी से चोर शीशा तोड़ कर कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले उड़े / हैरानी की बात तो यह है कि स्काईलार्क चौक के पास हमेशा ही नाका लगा रहता है और ऐसे में चोर इस वारदात को अंजाम दे देते हैं कारण यह है इन दिनों नाके के मुलाजिम दिन-रात धार्मिक स्थल में चल रहे मेले की सुरक्षा में लगे हैं /

विदेश से आई महिला अपने रिश्तेदारों के साथ स्काईलार्क चौक के पास खरीददारी करने के लिए जालंधर शहर में आई थी / महिला अपनी कार को स्काई लार्क चौक के पास खड़ी कर एक शोरूम में खरीददारी करने के लिए चली गई / जब वह वापस आई तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ देख कर उसके होश उड़ गए / गाड़ी में से उसका पर्स गायब था साथ ही गाड़ी में रखे बीस हजार रुपए भी चोरी हो चुके थे / चोर गाड़ी के कागजात भी साथ ही चोरी कर ले गए /

NRI महिला ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी / पुलिस भी आधे-पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची / उन्होंने पुलिस प्रशासन की  कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई करने की बजाए सिर्फ यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि शिकायत दर्ज करवा देख लेंगे / पीड़िता के साथ उसकी बहन कमलजीत कौर धनोआ ने बताया कि उनकी सिस्टर अनिवासी भारतीय हैं और इन दिनों भारत में आई हुई हैं /

वह जंडियाला से यहां शॉपिंग करने के लिए आई थी / उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में पुलिस की कमजोरी के कारण ही अराजक तत्व सक्रिय हैं / वह थाने में जाकर इसकी FIR दर्ज करवाएंगी / उन्होंने कहा कि उनकी बहन के पर्स में तीन एटीएम और ग्रीन कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी थे / गाड़ी के कागजात भी चोर निकाल कर ले गए हैं / फ़िलहाल पुलिस ने महिला बयानों के आधार पर शिकायत लिखली और आगे की करवाई में व्यक्त हो गए /

Latest News