PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

जालंधर से दुःखद खबर, अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, हुई मौत,

punjab-jalandhar-vehicle-crushed-50-year-old-man-dead

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर अमृतसर आज सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर अमृतसर हाई पर स्थित सीटी पब्लिक स्कूल के पास हुआ था। आरोपी अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया था।

.

.

थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई पलविंदर सिंह ने कहा- सुबह किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उक्त जगह पर एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

.

.

सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो घायल व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की तलाशी लेने पर मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 50 साल लग रही है।

.

.

एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए मृतक के शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे तक मृतक की पहचान नहीं होगी तो पुलिस खुद मृतक का संस्कार करवाएगी। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही मृतक का फोटो भी आसपास के इलाकों में फैला दिया है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

.

.

.

Latest News