PTB News

Latest news
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फूलों और ढोल की थाप के साथ बेटी को गोद में लेकर पहुंचे घर, जालंधर, पूर्व विधायक की इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर के साथ फोटो हुई Viral तो पुलिस कमिश्नर और शीतल अंगुरा... Scholarship Scam Case : सीबीआई ने 20 प्रमुख शिक्षा संस्थानों और 105 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में घरों को लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान, पंजाब, कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली, फैली सनसनी, बड़ी ख़बर, पूर्व कांग्रेसी मंत्री के करीबी पार्षद को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, AGI Infra Limited को अंतर्राष्ट्रीय फोर्ब्स द्वारा किया गया सम्मानित, Stock Market : इन तीन Shares ने निवेशकों को दी 25 फीसदी तक रिटर्न, बस पकड़ लीजिए ये तीन स्‍टॉक, जालंधर में एक तरफ Poster War तो दूसरी तरफ भाजपा के और बड़े चेहरे को करने जा रही है पार्टी में शामिल, शेयर मार्किट को लेकर आज निवेशकों को मिली हैरानीजनक तेजी, बैंकिंग और IT शेयर्स का देखें कैसा रहा हाल,
Translate

जालंधर की नई वार्डबंदी में 80 से बढ़कर अब हुए 85 वार्ड, जनरल वार्डों में भी हुए बड़े बदलाव,

punjab jalandhar womens reserve wards with odd numbers old councilors will get only 20 to 30 areas again major changes general wards Punjab

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : नई वार्डबंदी के कच्चे ड्राफ्ट पर डी-लिमिटेशन बोर्ड में वीरवार को चर्चा हुई। चंडीगढ़ में वार्डबंदी पर केवल कांग्रेस विधायक परगट सिंह, अवतार सिंह जूनियर हैनरी और सुखविंदर कोटली ने ही एतराज जताया, जबकि सत्तापक्ष से बोर्ड मेंबर विधायक शीतल अंगुराल, बलकार सिंह और रमन अरोड़ा शामिल नहीं हुए। आम आदमी पार्टी की तरफ से केवल नागरिक मेंबर मंगल सिंह ही पहुंचे। दूसरे नागरिक मेंबर राजन अंगुराल भी नहीं आए।

नई वार्डबंदी में 80 से बढ़कर अब कुल 85 वार्ड होंगे। इनमें 26 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 13 वार्ड आरक्षित श्रेणी की महिलाओं के रहेंगे। वार्डबंदी में 2 वार्ड बीसी के लिए आरक्षित हैं और इनमें से 1 वार्ड ओबीसी महिला का है। इसी तरह बाकी 57 वार्ड जनरल रहेंगे। इनमें से आधे वार्ड जनरल कैटेगरी की महिलाओं को मिलेंगे। कुल सीटों पर आधी महिला कौंसलर होंगी। ऑड नंबर के सारे वार्ड महिलाओं के रहेंगे यानी वार्ड नंबर 1, 3 और 5 क्रम में वार्ड ऑड नंबर हैं।

वार्ड बंदी का जो कच्चा ड्राफ्ट मेंबर्स के सामने रखा गया है, इसमें पूर्व कौंसलरों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। नए वार्ड इस तरह बने हैं कि पुराने कौंसलरों को अपने पुराने इलाके 20 से 30 फीसदी ही मिल रहे हैं। कई वार्ड जो रिवायती तौर पर अकाली या कांग्रेसी जीत रहे थे, वे पूरी तरह से बंट गए हैं। रिवायती तौर पर जो वार्ड जनरल थे, वे इस प्रकार बंटे हैं कि पुराने नेताअों के कई इलाके महिला वार्डों में शामिल हो गए हैं।

पुराने कौंसलरों के 70% तक इलाकों में बदलाव रहेगा। जहां महिलाएं जीती, वे वार्ड अब पुरुष हो गए हैं। नए इलाकों को मिला आरक्षित वार्ड बने हैं। कई इलाके निरोल तौर पर भाजपा या फिर कांग्रेस के वोट बैंक वाले माने जाते थे। सेंट्रल सिटी में कई इलाकों में बसपा का प्रभाव है। इन वार्डों को महिला-पुरुष आरक्षित वार्डों में बांट दिया गया है। पहले एक नंबर वार्ड में डॉ. तमनरीत कौर अकाली दल से कौंसलर थीं। उनके इलाके अशोक विहार, बैंक कॉलोनी, पश्चिम विहार, अमृत विहार, चक्का जिंदां, तूर एनक्लेव आदि थे। अब नए पुराने इलाकों का मिश्रण इसमें शामिल हैं।

इनमें वीनस वैली, नैन तारा क्लीनिक, जीटी रोड बायपास, अमृतसर बायपास रोड, संधू इंडस्ट्री, ग्रीन वर्ल्ड सोसायटी, बाबा मोहन दास पब्लिक स्कूल, प्रिया गिफ्ट सेंटर, मून चाइल्ड प्ले वे स्कूल तक इसकी हदें हैं। पहले वार्ड नंबर 2 के कौंसलर सुशील शर्मा थे। वे अब भाजपा के जिला प्रधान हैं। उनके वार्ड में कालिया कॉलोनी, कालिया फार्म, श्री गुरु अमरदास नगर जैसे इलाके होते थे। अब वार्ड 2 में बुलंदपुर रोड, रमणीक पार्क से सटे इलाके, घुम्मण चौक, मुंडी फार्म, रेरू चौक, नहर के किनारे तक नई हदें शामिल रहेंगी।

पुरानी वार्डबंदी में 3 नंबर वार्ड के इलाके संजय गांधी नगर, गदईपुर, राम बाग, दादा कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, फोकल पाॅइंट आदि थे। अब यह वार्ड सिटी की पूर्वी हदों से शुरू हो रहा है। इसमें अब राज गैस एजेंसी रोड, हरदीप शटरिंग स्टोर, वालिया हाउस, बुलंदपुर प्ले ग्राउंड तक इलाके कवर किए गए हैं। नए इलाके जोड़कर वार्ड का दायरा बढ़ाया गया है।

वार्ड से बार-बार शिअद के परमजीत सिंह रेरू जीत रहे थे। उनके एरिया में हरगोबिंद नगर, पंजाबी बाग, बचिंत नगर, किशनपुरा आबादी, रमणीक एवेन्यू जैसे इलाके थे। अब वार्ड नंबर 4 एक तो आरक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए रिजर्व हो गया है। दूसरी बात यह है कि चार नंबर वार्ड में अब होशियारपुर रोड, जीटी रोड बायपास, लम्मा पिंड के सरकारी स्कूल तक, मेट्रो अस्पताल के नजदीक तक, हरजिंदर न्यू फैशन पाॅइंट तक के इलाके शामिल किए गए हैं।

वार्ड नंबर 5 अब पूरी तरह से नए इलाकों पर आधारित… वार्ड नंबर 5 में पहले बलजिंदर कौर कौंसलर थीं। अब नई हदबंदी में नया 5 नंबर वार्ड पूरी तरह से नए इलाकों पर आधारित है। ये वार्ड महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसमें अब होशियारपुर रोड से हदें शुरू होंगी, जोकि शहर का पूर्वी हिस्सा है। इसमें नंगलशामा चौक तक, लद्देवाली रोड तक, श्री कृष्णा स्वीट्स की गली तक, दकोहा रोड, डिक्सन रियल अस्टेट, बांके बिहारी मंदिर तक, ढिलवां रोड तक और कबीर एंड कंपनी की गली तक की हदें शामिल की गई हैं।