.
Punjab killing 8 year old child for insurance policy Patiala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : आज विश्व भर में जहाँ हर कोई मदर्स डे बना रहा है वहीं पंजाब के पटियाला शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही मासूम बेटे का बेरहमीन के साथ कत्ल कर दिया / इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौतेली मां ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि विनोद ने अपने बेटे की जगह गुरनूर को नॉमिनी बनाया था / इसी वजह से उसने गुरनूर को तालाब में धकेल दिया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई / जब कुलविंदर कौर से बाद में निजी तौर पर पूछताछ की गई, उसने स्वीकार किया गया कि उसने ही बच्चे को तालाब में फेंक दिया था /
.कुलविंदर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है / गुरनूर कंबाइन ऑपरेटर विनोद कुमार की पहली पत्नी का बेटा था, उसने तीन साल पहले ही राजपुरा की कुलविंदर से शादी रचाई थी / विनोद की पहली पत्नी से एक बेटी भी है / वह दोनों बच्चों को अपनी पहली पत्नी से अपनी जिम्मेदारी पर लाया था /
.आपको यह भी बता दें कि पुलिस अधिकारीयों द्वारा की गई पूछताछ में यह भी पता चला कि यह सारी वारदात करीब 25 लाख की हेल्थ पॉलिसी के लिए की गई थी जिसमें 8 वर्षीय साल के बच्चे की सौतेली मां द्वारा हत्या कर दी गई / फ़िलहाल पुलिस आगे की जाँच कर रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab killing 8 year old child for insurance policy Patiala

































