PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

पंजाब : AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाके से गिरी दीवार, एक की हुई मौत

punjab ludhiana field ganj fire case aap leader godown fire crackers controversy

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में आज यानि शुक्रवार को देखते ही देखते भीषण आग लग गई, जिसके बाद गोदाम में तेज धमाकों की आवाज भी सुनने को मिली। इससे एक दीवार गिर गई, जिसके नीचे AAP नेता के चाचा का बेटा दब गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई।

.

वहीं पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल पर आग लगी है। यहां किचन के साथ कमरा बना हुआ था। जहां पर पटाखे का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के बाद युवक गोदाम के अंदर ही एक किनारे पर खड़ा हो गया। लेकिन अचानक उसकी दीवार गिर गई। मृतक की पहचान साहिल सब्बरवाल (27) के रूप में हुई है। इस दुःखद हादसे का पता चलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

.

.

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेजिडेंशियल इलाके में अवैध रूप से पटाखे स्टोर किए गए थे। वहीं, AAP नेता गोल्डी ने रोते हुए कहा कि पिछले साल के पटाखे बचे थे। वह यहां रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट हुआ है। वहीं गोल्डी सब्बरवाल समाजसेवी होने के साथ कपड़ा कारोबारी भी हैं। उनकी पुलकित फैशन के नाम से फील्ड गंज इलाके में दुकान है। इसके साथ गेहूं का डिपो भी चलाते हैं। 

.

गोल्डी पंजाब सरकार के फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के तहत जिला प्रशासन लुधियाना की एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने 20 जुलाई 2024 को AAP जॉइन की थी। इससे पहले वह BJP में थे। पुलकित फैशन में उनके चाचा के दोनों बेटे गौरव (बड़ा बेटा) और साहिल (छोटा बेटा) करते थे। गोल्डी सब्बरवाल कपड़े के कारोबार के साथ सीजन में पटाखे भी बेचते हैं। 

.

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price के भाव में आज देखने को मिली भारी गिरावट

.

पुलकित फैशन के ऊपर बनी मंजिल में पटाखे रखे थे। पुलिस के मुताबिक दूसरी मंजिल पर किचन के साथ कमरा बना हुआ था। जहां पर पटाखे का स्टॉक रखा हुआ था। आप नेता गोल्डी सब्बरवाल का भतीजा साहिल सब्बरवाल भी वहां पहुंचा था। आग लगने के बाद वह गोदाम के अंदर ही एक किनारे पर खड़ा हो गया। लेकिन अचानक उसकी दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में आज फिर देखने को मिली गिरावट