PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

पंजाब के आप विधायक के घर 14 घंटे चली रेड के दौरान घर से जब्त किया 32 लाख रूपये कैश, सवालों के घेरे में विधायक,

punjab news bhagwant mann mla Jaswant Gajjanamajrabank scam ed raid update Amargarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवंत गज्जनमाजरा के ठिकानों पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड 14 घंटे चली। जिस दौरान ED ने 32 लाख रुपए कैश रिकवर किया। जिसे ED अपने साथ ले गई। इसके अलावा गज्जनमाजरा और उनके भाई का मोबाइल भी ED ले गई है। ED ने उनके घर, स्कूल और फैक्ट्री से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

वहीं MLA जसवंत गज्जनमाजरा ने कहा कि वह किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे। उनसे बरामद रुपया कारोबार की पेमेंट थी। अक्सर घर में कैश पड़ा रहता था। वह ED की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। 14 अफसरों ने उनके यहां रेड की। ED के अफसरों ने विधायक गज्जनमाजरा और भाई के बयान भी दर्ज किए।

आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के घर और कारोबार पर पहले CBI ने रेड की थी। CBI 94 साइन किए ब्लैंक चेक, करीब 16.57 लाख कैश, फॉरेन करंसी, प्रॉपर्टी के कागजात आदि ले गई थी। यह बरामदगी बैंक फ्रॉड के केस में हुई थी। जिसमें 2011 से 2014 के बीच विधायक ने 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया।

आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। इसलिए मैं बतौर विधायक एक रुपया वेतन लूंगा। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था, लेकिन आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा अब ED के निशाने पर हैं और उनके ऊपर कई सवाल खड़े हो गए हैं आखिर इतना पैसा उनके पास कहां से आया और जो 40.92 करोड़ का लोन लिया था उसका इस्तेमाल कहां किया।

Latest News

Latest News