.
.
punjab tarantaran angered people attacked boyfriends family after love marriage and killed three persons
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ तरनतारन : प्रेम विवाह के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई / जिले के गांव नौशहरा में एक युवक और एक युवती ने घर से भाग कर शादी कर ली थी / साेमवार को युवक अपनी पत्नी के साथ परिवार के लाेगों से मिलने घर आया था / लड़की के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया / वैसे इससे पहले प्रेमी युगल वहां से निकल गए थे / इससे गुस्साए हमलावरों ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी /
.
.
घटना सोमवार की रात को हुई / परिवार के तीन लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या की गई है / घटना का पता सुबह लगते ही पुलिस ने लेकर जांच शुरू कर दी है / बताया जाता है की जाती बंधन तोड़कर लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर विवाह करवाया था /
.
थाना सराय अमानत खान के गांव नौशहरा निवासी किसान जोगिंदर सिंह के बड़े लड़के हरमनजीत सिंह ने पड़ोसी गांव ढाला की एससी परिवार की लड़की बेबी के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह करवाया था / इस विवाह का लड़की के परिवार की और से विरोध किया जाता था / इस कारण हरमनजीत सिंह पत्नी बेबी को लेकर किसी अन्य जगह पर रहने लगा /
.
दो दिन पहले हरमनजीत सिंह अपनी पत्नी को लेकर अपने घर परिवार को मिलाने लाया था / इसकी भनक लगते ही लड़की परिवार द्वारा सोमवार की रात को जोंगिंदर सिंह के घर धावा बोल दिया, हालांकि इससे पहले हरमनजीत सिंह अपनी पत्नी समेत वापस जा चुका था /
.
बताया जाता है कि प्रेमी युगल को वहां नहीं देखकर हमलावर आपे से बाहर हो गए / उन्हाेंने घर में जोगिंदर सिंह (62 ), प्रभदीप कौर (19 ) और पवनदीप सिंह (16 ) की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी / घटना का पता चलते ही डीएसपी कमलजीत सिंह औलख, रंजीत सिंह मौके पर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab tarantaran angered people attacked boyfriends family after love marriage and killed three persons

































