.
punjab wanted criminal arrested by police today DGP Dinkar Gupta made a big disclosure during the press conference
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया बड़ा खुलासा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : हाल ही में अमृतसर के उमरपुरा गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों की गुत्थी सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है / इनमें तीन मोस्ट वांटेड गैंगस्टर-अपराधी शामिल हैं / दो महीने के लंबे समय और चार राज्यों में 1500 किलोमीटर का पीछा कर इन अपराधियों को दबोचा गया है /
.डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आज चंडीगढ़ में बताया कि इस ऑपरेशन में पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के राज्यों को शामिल किया गया / तीनों को अंत में राजस्थान से एक गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया / आरोपी अपने ठिकानों को बदल रहे थे और भागते समय फर्जी पहचान बना रहे थे / पकड़े गए तीन मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की पहचान अमृतसर के हरमन भुल्लर, गुरदासपुर के बलराज सिंह और अमृतसर (ग्रामीण) के हरविंदर संधू के रूप में की गई है / यह सभी यूएसए बेस्ड गैंगस्टर-अपराधी पवित्तर सिंह द्वारा संचालित एक आपराधिक गिरोह के सदस्य थे /
.पुलिस ने अब इनसे एक .30-बोर पिस्टल, दो .32-बोर पिस्टल, एक स्प्रिंगफील्ड राइफल और 18 कारतूस, 40 जिंदा कारतूस के साथ 12 बोर बंदूक, दो .315-बोर पिस्तौल, 2 कार (एक आई20 और एक स्विफ्ट)और 3 फर्जी आधार कार्ड जब्त किए हैं / गुरदासपुर के पवित्तर सिंह चौरा माधरा गिरोह का नेतृत्व कर रहे हैं / वर्तमान में उनके यूएसए में होने का संदेह है / हसनदीप, पवित्तर के करीबी सहयोगियों में से एक है और विश्वसनीय इनपुट के अनुसार, वह भी यूएसए में रह रहा है / डीजीपी ने कहा कि पूरा गिरोह जबरन वसूली, हत्या के प्रयास, हत्या, दंगे आदि के कई मामलों में शामिल है /
.हरमन भुल्लर, बलराज सिंह और हरविंदर संधू ने क्रमशः मंगल सिंह, राम देव और मोहिंदर सिंह के नाम से फर्जी आधार कार्ड की व्यवस्था की थी / हरमन भुल्लर ने हरियाणा के पिहोवा के एक फर्जी पते पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, अंबाला से हरमन सिंह के नाम से नकली पासपोर्ट को हासिल करने में भी कामयाबी हासिल की थी / हरमन भुल्लर के नेतृत्व में सशस्त्र हमलावरों के एक ग्रुप ने उमरपुरा गांव के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह (55) को 1 जनवरी, 2020 को गुरुद्वारे से घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी / पवित्तर गैंग के सदस्य हरविंदर संधू ने व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते पंडोरी वारिच गांव, अमृतसर (ग्रामीण) के 26 वर्षीय, मनदीप सिंह की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी /
.डीजीपी ने कहा कि इन दो हत्याओं के अलावा, पिछले साल नवंबर में अमृतसर (ग्रामीण) के गांव जीजयानी में एक हत्या के प्रयास में वांछित थे / इन्होंने गोलियां चलाईं थीं जिसमें त्रिपाल सिंह को घायल कर दिया था / पिछले कई महीनों से फरार चल रहे आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इन मामलों में अपनी संलिप्तता का परिचय दिया था / डीजीपी के अनुसार, हरमन भुल्लर 8 आपराधिक मामलों में शामिल था, जबकि बलराज सिंह 10 और हरविंदर संधू 3 आपराधिक मामलों में वांछित था /
.डीजीपी गुप्ता ने कहा कि चार जनवरी को अमृतसर-चंडीगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा चार मार्च को पूर्ण अंतर-राज्यीय समन्वय और पुलिस फोर्स के सहयोग से सफल हुई है / पुलिस फोर्स पहले उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर गए और अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया / यह अपराधी आई20 कार में सफर कर रहे थे / हाईवे अथॉरिटीज और सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से एक मार्च को इनकी मूवमेंट राजस्थान में सामने आई / पंजाब पुलिस की चेज टीम और राजस्थान पुलिस की एसओजी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया था / अंत में लंबे पीछे के बाद तीनों को राजस्थान पुलिस की मदद से सोजत से पकड़ा गया /
.
आरोपितों की मूवमेंट के बारे में सफलता तब मिली जब 23 फरवरी, 2020 को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती मोहाली के रणबीर सिंह ने गलती से खुद को एक देसी हथियार से गोली मार ली थी / इसके बाद जब जांच की तो सामने आया कि हरमन भुल्लर और सेक्टर-40 में रहने वाले उसके साथ हैरी बवेजा ने हथियार उपलब्ध करवाया था / हैरी बाजवा ने चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में आरोपियों को एक सुरक्षित घर मुहैया कराया था, इसलिए हैरी को भी गिरफ्तार किया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab wanted criminal arrested by police today DGP Dinkar Gupta made a big disclosure during the press conference






































