PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा भव्य ‘मिलन भोज’ का आयोजन

Rayat Bahra Professional University Organises 'Milan Bhoj' to Honour Support Staff

PTB News “शिक्षा” : सामाजिक समरसता, श्रम के सम्मान तथा कृतज्ञता की भावना को साकार करते हुए रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर के एजुकेशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (ESR) विंग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्वविद्यालय के 100 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान में भव्य ‘मिलन भोज’ का आयोजन किया गया।

.

.

इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों, प्लंबरों, मालियों, चपरासियों, इलेक्ट्रीशियनों तथा सुरक्षा कर्मियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके समर्पण और अमूल्य योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा सहायक कर्मचारी एक साथ बैठकर भोजन किया,

.

.

जिससे समानता, आपसी सम्मान, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का प्रेरणादायी संदेश समाज तक पहुँचा। यह वार्षिक आयोजन श्री अविनाश राय खन्ना जी, कुलपति डॉ. चंद्रमोहन एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पल्लवी पंडित के मार्गदर्शन तथा प्रशासनिक निदेशक श्री कुलदीप सिंह राणा एवं हॉस्टल वार्डनों के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : स्कूल में लिखे मिले खालिस्तान नारे, मचा हड़कंप

.

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को “भोजन की बर्बादी रोकें” का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर सभी ने यह प्रेरक संकल्प दोहराया—”उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय ने संसाधनों के संरक्षण, जिम्मेदार उपभोग तथा संवेदनशील एवं उत्तरदायी समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

.

यह भी पढ़ें : सुखबीर बादल व PM मोदी की दिल्ली में मुलाक़ात ने दिया पंजाब की राजनीति में बड़े धमाके का संकेत