PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

रायात बहरा स्कूल के छात्र आरव ने 11वें अंतरराष्ट्रीय के.एल. मेयर कप में जीता सिल्वर मेडल,देश का नाम किया रोशन

Rayat Bahra Student Aarav Clinches Silver at the 11th International K.L. Mayor’s Cup in Malaysia; Brings Laurels to Nation

PTB News “शिक्षा” : रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र आरव ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित प्रतिष्ठित 11वें अंतरराष्ट्रीय के.एल. मेयर कप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आरव ने अपने उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ निश्चय के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, शहर और पूरे देश का मान बढ़ाया है।

.

.

आरव की इस अंतरराष्ट्रीय कामयाबी पर रायत बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति (वाइस चांसलर) डॉ. चंद्र मोहन ने आरव और उसके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा, “वैश्विक मंच पर पदक जीतना केवल छात्र के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे संस्थान और राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। यह सफलता छात्र की अथक मेहनत और माता-पिता के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।” उन्होंने आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।

.

.

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने भी आरव की सराहना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल छात्रों में धैर्य, संघर्ष और एकाग्रता का संचार करते हैं और आरव ने साबित किया है कि पक्के इरादों से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी आरव को शुभकामनाएं दीं।

.

.

.