.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Release of book “kitab”of Sardar Baljit Singh in Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में पंजाबी विभाग की और से प्रसिद्ध पंजाबी लेखक सरदार बलजीत सिंह की पुस्तक “किताब” का भव्य विमोचन किया गया / इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरदार वरिंदर सिंह वालिया विशेष अतिथि के रूप में पंजाबी युनिवर्सिटी के प्रो. व पंजाबी नाटक के इन्साइक्लोपीडिया डॉ. सतीश वर्मा और मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध लेखक, आलोचक डॉ. जगविंदर जोधा उपस्थित थे /
इनके साथ ही कर्नल सुखबीर सिंह तूर और कर्नल रविंदर धालीवाल विशेष तौर पर पहुंचे / इस समारोह की शुरुआत शमा रोशन करने से हुई / कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर ने आये हुई अतिथियों का स्वागत करते हुई स. बलजीत सिंह को उनकी पुस्तक “किताब” पुस्तकालय के लिए एक अनमोल खजाना है, ऐसी विधा की किताबें आज के समय में पाठकों के लिए जरुरी व अपेक्षित है /
इसके बाद डॉ. जगविंदर जोधा जी ने पुस्तक के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत करते हूए कहा कि इसमें प्रस्तुत खत ग़ालिब मार्क्स एगलन्स व मंटों द्वारा रचित खतों के समतुल्य हैं / इन पत्रों की सृजनात्मक्ता पाठकों में भी सृजना के गुण निहित करेगी /
इस अवसर पर स. बलजीत सिंह ने अपनी लेखन प्रक्रिया व इस पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी / अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. अकाल अमृत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया व प्रिंसिपल मैडम ने समारोह के सफल आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष व स्टॉफ को बधाई दी /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Release of book “kitab”of Sardar Baljit Singh in Lyallpur Khalsa College for Women Jalandhar



































