.
.
Republic DAY FUNCTION TO APTLY SHOWCASE PATRIOTIC FERVOR, NATIONALISM AND CULTURAL HERITAGE OF THE STATE- DC, CP
देशभक्ति, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा समारोह- डीसी, सीपी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश जालन्धर श्री वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि 26 जनवरी को शहर में होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा / गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, जिलाधीश और पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मेगा इवेंट की तैयारी पूरे जोरों से चल रही है /
.
.

उन्होनें कहा कि इस समारोह को देशभक्ति और उत्साह से मनाया जाए इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा / उन्होंने कहा कि विभिन्न शिक्षा संस्थानों के छात्र इस समारोह में देशभक्ति पर कई तरह के नमूने पेश करेगें / श्री शर्मा और श्री भुल्लर ने कहा कि प्रशासन इस समागम के आयोजन के लिए पूरी तरह वचन-बद्ध है /
.
.
जिलाधीश और पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि जिले में मेगा कार्यक्रम सुचारू ढंग से मनाया जाएगा / उन्होंने कहा कि जालन्धर में गणतंत्र दिवस समारोह को बढिया तरीके से मना कर पुरानी परंपरा को कायम रखा जाएगा / उन्होनें कहा कि छात्रों द्वारा पेश किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम अनेकता में एकता पर केंद्रित होगा जो देशभक्ति के उत्साह को प्रदशित करेगा /

.
इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिरिक्त जिलाधीश श्री जसबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त श्री पीबीएस परमार, डिवीजन मैजिस्ट्रेट श्री संजीव शर्मा, सहायक आयुक्त श्री हिमांशु जैन और डॉ. जय इंदर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, श्री गुरप्रीत सिंह और श्री जंग बहादुर शर्मा, राजस्व अधिकारी श्री आदित्य गुप्ता और श्री गुरप्रीत सिंह, जिला मंडी अधिकारी श्री वरिंदर खेडा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामपाल सैनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी गुरप्रीत कौर और श्री अनिल अवस्थी और अन्य उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Republic DAY FUNCTION TO APTLY SHOWCASE PATRIOTIC FERVOR, NATIONALISM AND CULTURAL HERITAGE OF THE STATE- DC, CP




































