PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे

road accident in Jalandhar car went out of control and collided with canter 3 dead

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी छत टूटकर अलग हो गई। हादसे के दौरान एयरबैग भी खुल गए। हादसा मकसूदां क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी के पास बल अस्पताल के नजदीक हाईवे पर हुआ।

.

बताया जा रहा है कि कार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े कैंटर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों के शव कार की फ्रंट सीट पर फंसे मिले,

.

.

जबकि तीसरा युवक पिछली सीट पर बैठा था और उसका शव टक्कर के बाद सड़क पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 

.

SHO राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर हाईवे पर खड़ा था। आशंका है कि कैंटर चालक रास्ता भटक गया था या फिर नशे की हालत में वाहन को सड़क पर खड़ा करके मौके से चला गया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : स्कूल में लिखे मिले खालिस्तान नारे, मचा हड़कंप

.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिजनों का संबंध लम्मे पिंड/रंधावा क्षेत्र से बताया जा रहा है। पुलिस उनसे संपर्क करने में जुटी है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, कैंटर के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कैंटर हाईवे पर किस वजह से खड़ा था।

.