.
Rousing reception for newly appointed divisional commissioner of jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : शहर के सर्कट हाउस में आज डिविजनल कमिश्नर बी पुरुशार्थ की जगह नए आए नये डिवीजन कमिश्नर राज कमल चौधरी को आज चार्ज सभालने से पहले सर्किट हाउस में गाड़ ऑफ ऑनर की सलामी दी गई /
..
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिह भुल्लर, एसएसपी नवजोत माहल, डीसीपी हेड क्वाटर अरूण सैनी, एडीसी जसवीर सिंह, एसडीएम जयइंदर सिह, एडीसी विशेष सरंगल व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे /

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर पुलिस, एस एस पी देहाती ने नये डिविजन कमिश्नर राज कमल चौधरी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया / इस अवसर पर डिविजन कमिश्नर राज कमल चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जालंधर में एक बार दोबारा चार्ज संभल कर बहुत खुशी हो रही है / उन्होंने कहा कि जालंधर शहर मुझे घर जैसा प्रतीत होता है /
.जालंधर के कर्मचारी व अधिकारी काम सुचारू ढंग से करें और जनता का काम पहल के आधार पर करें / उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मकसद सरकार की स्कीमों को जनता तक पहुंचना होगा / इसके इलावा जिला जालंधर में गिर रहे जल स्तर को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना मकसद होगा /
.उन्होंने ने यह भी कहा कि शहवासियों से अपील है कि वह आपसी भाईचारों के साथ रहें और सभी जिलों में पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई स्कीमों को जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा ताकि जनता को इस सभी स्कीमों का लाभ हो /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Rousing reception for newly appointed divisional commissioner of jalandhar

































