PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

पंजाब नेशनल बैंक से गायब हुए 22 करोड़, शाखा के खिलाफ अब तक दर्ज हुई 37 शिकायतें

Rupee 22 crore goes missing from pnb trail leads to jharkhand

PTB Big न्यूज़ ग्रेटर नोएडा : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ग्रेटर नोएडा स्थित शाखा से खाताधारकों की गाढ़ी कमाई अचानक गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर पाई-1 स्थित पीएनबी शाखा में ग्राहकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को उनकी जानकारी के बिना समय से पहले तोड़कर करोड़ों रुपये झारखंड के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। नोएडा पुलिस के मुताबिक,

.

अब तक 37 पीड़ित खाताधारक औपचारिक शिकायत दर्ज करा चुके हैं और शुरुआती अनुमान के अनुसार खातों से करीब 22 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि उड़ाई गई है। मामले की गंभीरता और अंतरराज्यीय कड़ियों को देखते हुए बैंक प्रबंधन ने पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। पीड़ित ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में जमा उनकी जीवनभर की पूंजी और सुरक्षित मानी जाने वाली एफडी को बैंक के सिस्टम से बिना किसी पूर्व सूचना या

.

.

OTP सत्यापन के प्री-मैच्योर बंद कर दिया गया। इसके बाद यह रकम सीधे झारखंड के संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि बैंक की एक पूर्व महिला कर्मचारी भी झारखंड की ही रहने वाली है, जिसके चलते आंतरिक मिलीभगत का गहरा संदेह जताया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने बैंक से सभी लेन-देन, सिस्टम लॉग और ऑडिट से जुड़े विस्तृत दस्तावेज तलब किए हैं।

.

ठगी के शिकार बने खाताधारकों ने बताया कि वे जब भी अपनी पासबुक में एंट्री कराने या खातों का विस्तृत स्टेटमेंट लेने शाखा पहुंचते थे, तो बैंककर्मी उन्हें यह कहकर टाल देते थे कि सिस्टम पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का ऑडिट चल रहा है। कई हफ्तों तक सिस्टम अपडेट न होने और बहानेबाजी के चलते ग्राहकों को दाल में कुछ काला लगा। जब कुछ खाताधारकों ने ऑनलाइन बैंकिंग और अन्य माध्यमों से बैलेंस चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के दो स्कूलों को फिर मिली धमकी, राहुल गांधी के दाैरे का भी किया जिक्र

.

किसी के खाते से 39 लाख तो किसी के 87 और 94 लाख रुपये तक गायब हो चुके थे और बैलेंस में महज चंद हजार रुपये ही बचे थे। मामला तूल पकड़ते ही पीएनबी के शीर्ष प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि गड़बड़ी सामने आने के बाद सेक्टर पाई-1 शाखा के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है ताकि जांच प्रक्रिया में कोई दखल न हो सके।

.

यह भी पढ़ें : Canada में 1.3 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत वापिस लौटा कपल, हिमाचल में शुरू किया होमस्टे का विजिनेस

बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि किसी भी खाताधारक का पैसा डूबने नहीं दिया जाएगा और पाई-पाई वापस लौटाई जाएगी। बैंक अधिकारियों के अनुसार अब तक तीन ग्राहकों के पैसे उनके खातों में वापस क्रेडिट किए जा चुके हैं। हालांकि, जब तक सभी पीड़ित ग्राहकों की पूरी रकम वापस नहीं मिल जाती, तब तक खाताधारकों में भारी रोष और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।