.
.
sangrur fatehveer singh bhagwanpura akali dal badal amit mani jalandhar leader punjab sukhbir badal
पंजाब सरकार फतेहवीर के बचाओ आपरेशन में हो रही देरी के लिए हैं जिम्मेदार,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : बीते कुछ दिनों से संगरूर जिले के गाँव भगवानपुरा में एक 120 फुट गहरे बोर में गिरे 2 साल के बच्चे फतेहवीर को जिस तरह से बचाने के लिए राज सरकार की तरफ से गैर-जिम्मेदाराना ‘बचाओ आपरेशन’ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के आदेशों के बाद चलाया जा रहा है उसका आज जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब यह बात पता चली की जो अभियान पिछले कई घंटों से जिला प्रशाशन व एनडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकार चलाया जा रहा था वह रास्ता ही भटक गए हैं और अब फ़तेहवीर को बचाने के लिए आर्मी का सहारा लिया जा रहा है और इस गैर-जिम्मेदाराना कार्य करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त करवाई करने की मांग की /
.
.
इस दौरान यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के युवा नेता अमित मेंणी ने पंजाब सरकार के द्वारा की गई गैर-जिम्मेदारी के बारे में बताते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार जल्द इस मामले में कार्यवाही करते हुए बच्चे और पीडित परिवार की मदद के लिए सीनियर इंजीनियरों को इस मामले में शामिल करती तो इस बचाव कार्य के नतीजे अब तक कुछ और ही होते,
.
लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह जी द्वारा इस मामले में दिए गए देरी के बयान और उनके इस द्वारा इस मामले को गंभीरता से ना लेना यह दर्शाता है कि उनको इस मामले में कोई रूचि नहीं थी, लेकिन लगातार मीडिया में आ रही खबरों के बीच सुर्खियां बटोरने के लिए अब खुद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करके एक दिखावा किया है /
.
उन्होंने कहा कि पीडित परिवार बारे में सोच कर मेरा मन भर आता है, जिन की कांग्रेस सरकार ने विपदा की घड़ी में भी मदद नहीं की / सरकार माहिरों की मदद के साथ बचाओ कार्य अच्छे तरिके के साथ करने में कामयाब हो सकती थी और कीमती समय के साथ-साथ मासुम फ़तेहवीर भी बोरबेल से बाहर समय से आ सकता था और वह भी तब जब उसका आज जन्मदिन है, लेकिन सरकार की एक बड़ी लपरवाही ने फतेहवीर की ज़िंदगी खतरे में डाल दिया है और हमें सभी को निराश और बेबस कर दिया है /
.
यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के युवा नेता अमित मेँणी ने अपने छलकते आंसुओं को रोखते हुए कहा कि एक मासूम की जिंदगी एक बोरबेल के सहारे संघर्ष कर रही है और मैं वाहेगुरु से प्रार्थना करता हुईं ही इस मासूम को इस मुसीबत की घड़ी मेँ कुछ और समय के लिए संघर्ष करने के लिए हिम्मत दे ताकि अब जिस जोश के साथ सेना के जबानों ने मोर्चा संभाला है उस जोश के साथ अब फ़तेहबीर को वह बोरबेल के साथ निकलने मेँ भी जल्द से जल्द कामयाब हो सकें /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
sangrur fatehveer singh bhagwanpura akali dal badal amit mani jalandhar leader punjab sukhbir badal

































