.
saran five people raped minor girl in saran chhapra Bihar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बिहार : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं / राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गैंगरेप (Gangrape) और महिलाओं के प्रति अपराध (Crime Against Women) के मामले सामने आ रहे हैं / बीते तीन दिन में गैंगरेप की आधा दर्जन वारदातें हो चुकी है / ताजा घटना छपरा (Chhapra) में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Minor Girl Gangrape) की है / बताया जा रहा है कि दाउदपुर में पांच मनचलों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की को अगवा किया और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की अपने घर से खाना लेकर अपने दूसरे घर जा रही थी तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया / पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है /
..
इस घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी लगातार इलाके में लगातार छापेमारी (Raid) कर रहे हैं, जबकि सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं / एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ भी साफ हो सकेगा / बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है / इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
saran five people raped minor girl in saran chhapra Bihar










































