.
saturday news 7 corona patients come to jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में आज भी कोरोना वायरस का कहर जारी रहा / जालंधर में आज कुल 7 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं / इनमें से तीन हजूर साहब से लौटे श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 165 हो गई है / इससे पहले शुक्रवार को शहर में श्री हुजूर साहिब नांदेड़ से आई तीन महिला श्रद्धालुओं सहित कोरोना के सात मरीजों की पुष्टि हुई थी /
..
शुक्रवार को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें श्री हजूर साहिब से लौटी गांव गोनाचक्क निवासी 30-30 साल की दो युवतियां व एक 55 साल की महिला के अलावा गत दिवस जौहल अस्पताल में बस्ती गुजां इलाके के गोबिंद नगर निवासी कोरोना से मरे युवक के संपर्क में आने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं /
..
आपको बता दें कि इनमें 35 साल का व्यक्ति, उसकी 27 साल की पत्नी तथा उसका चार साल का बेटा शामिल है / इसके अलावा बस्ती दानिशमंदा निवासी 49 साल का ऑटो चालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है / उसे सांस की समस्या के कारण सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
saturday news 7 corona patients come to jalandhar

































