.
scindia met defense minister rajnath singh before the visit to bhopal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से दो दिन के लिए भोपाल के दौरे पर रहेंगे, जिसके बाद शुक्रवार को सिंधिया सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे /
.इस दौरे से पहले सिंधिया ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की / दूसरी ओर खबर है कि सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है /
.राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे / एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे / इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा /
.इसके अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास सिंधिया फिर से बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे / जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे /
.ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है / यह इस्तीफे राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक हुए हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
scindia met defense minister rajnath singh before the visit to bhopal

































