PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

आज सेवानिवृत्त होंगे हिमाचल प्रदेश के DGP कुंडू, नए डी.जी.पी. पर भी लगेगी मोहर,

shimla-dgp-ips-sanjay-kundu-retired-today-himachal-pardesh

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में उनकी सेवानिवृत्ति के साथ ही देर शाम तक प्रदेश पुलिस के नए मुखिया को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। सूचना के अनुसार डी.जी.पी. पद को लेकर वर्ष 1989 बैच के एस.आर. ओझा, 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1991 बैच के डा. अतुल वर्मा के नाम शामिल पैनल में शामिल किए गए हैं।

.

.

ऐसे में इन 3 अधिकारियों में से किसी एक को प्रदेश पुलिस मुखिया पद की कमान सौंपा जाना तय माना जा रहा है। वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी एस.आर ओझा बीते वर्ष ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं और वर्तमान में डी.जी. जेल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इसी तरह एस.बी. नेगी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। सूत्रों के अनुसार वे भी अब डैपुटेशन से वापस लौटने की तैयारियों में है।

.

.

इसके साथ ही आई.पी.एस. अधिकारी डा. अतुल वर्मा भी बीते वर्ष केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे थे, जिसके बाद सरकार ने उन्हें डी.जी. सी.आई.डी. का अहम दायित्व सौंपा। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता को देखते हुए नए डी.जी.पी. की नियुक्ति केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुमति के बाद ही होगी।

.

.

डी.जी.पी. संजय कुंडू के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को भराड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वहीं सोमवार को पुलिस मुख्यालय में भी खासी चहल पहल देखने को मिली और कई अधिकारियों ने डी.जी.पी. से भी मुलाकात की।

.

.

.

Latest News