.
.
shiv sena district deputy chief shot dead in gurdaspur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ गुरदासपुर : देर शाम गुरदासपुर के अधीन पड़ते गांव पुराना शाला के बस अड्डे पर उस समय सनसनी फैल गई / जब मोटरसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात नौजवानों ने गोली मार कर शिवसेना बाल ठाकरे के जिला उप-प्रधान की हत्या कर दी / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई /
.
.
जानकारी के अनुसार मृतक शिवसेना नेता की पहचान अजय कुमार पुत्र सौदागर निवासी गांव खाडिय़ां जो शिवसेना बाल ठाकरे के जिला उप-प्रधान थे / जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि देर शाम जब मृतक नेता शिवसेना के जिला प्रधान वरिन्द्र मुन्ना के साथ पुराना शाला बस अड्डे पर खड़ा था तो उसी दौरान एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये तीन अज्ञात नौजवानों ने अजय कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया / जिसके बाद हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
.
बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल शिवसेना नेता अजय कुमार को गंभीर हालत में गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया / फ़िलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
shiv sena district deputy chief shot dead in gurdaspur

































