.
.
Signature campaign organised for Voter Awareness under “Sweep campaign” in DAV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज में “स्वीप मुहिम” के तहत वोटर जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया / इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा.एस.के.अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो.वी.के.सरीन, प्रोफ़ेसरों एवम विद्यार्थियों ने बोर्ड पर हस्ताक्षर करके आने वाले चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करने का प्रण लिया / यह अभियान विद्यार्थियों को अपने वोट बनाने एवम उसका सही उपयोग करने के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया गया /
.
.
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा.एस.के.अरोड़ा ने विद्यार्थियों को वोट की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए सभी को वोट बनाने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता है / हमारा लोकतंत्र कैसे मजबूत हो, इसके लिए हमें सार्थक पहल करनी चाहिए / उन्होंने कहा कि वोट देना एक सम्मान का काम है, जिसका निर्वहन करना आपका दायित्व है /

आपको अवसर मिला है, इसलिए आप वोट का अवश्य उपयोग करें / आपका एक वोट बहुत कुछ बदल सकता है / देश में क्रांति ला सकता है / आपके पास शक्ति है तो उसका सकारात्मक उपयोग कर सकते हैं, आप अच्छा प्रतिनिधि चुनेंगे, तभी संसद में विकास की आवाज उठ सकती है / इस दौरान उन्होंने सभी युवाओं को 19 मई को होने वाली वोटिंग में हिस्सा केने जे लिए प्रेरित भी किया /
.
.
एनएसएस के प्रभारी प्रो.एस के मिड्ढा विद्यार्थियों से कहा कि देश के विकास का कार्य नौजवानों के कंधे पर है / आपको अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए एक देश के विकास में योगदान देना चाहिए / उन्होंने कहा कि आपके एक वोट में इतनी ताकत है कि आप सिस्टम को सुधार सकते है / इसके साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप अपने परिवार एवं मोहल्ला के लोगों को वोट करने के लिए घर से बाहर आने का आग्रह करें / संविधान ने आपको अधिकार दिया है, लेकिन आप इसे अपना कर्तव्य माने और वोट करने के लिए आगे आयें /

इस मौके पर इस दौरान प्रिंसिपल डा.एस.के.अरोड़ा, वाईस प्रिंसिपल प्रो.वी.के.सरीन, प्रो.एस.के.मिड्डा, डा. समीर शर्मा, डा. सीमा शर्मा, डा. कोमल अरोड़ा, डा. मीनू तलवाड़, डा. ललित गोयल, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. मीनाक्षी सिद्धू के इलावा कॉलेज के अन्य प्रोफ़ेसरों एवम विद्यार्थियों ने इस मुहिम के अंतर्गत अपने हस्ताक्षर किए /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Signature campaign organised for Voter Awareness under “Sweep campaign” in DAV College Jalandhar

































