PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा

soap shampoo veg nonveg label packaging rules 2026

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अब ग्राहक एक नजर में ही पहचान सकेंगे कि साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज़ शाकाहारी हैं या मांसाहारी, क्योंकि केंद्र सरकार ने इनकी पैकेजिंग पर रंग-कोड वाले लेबल लगाना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) चौथा संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित किया है।

.

.

इसके तहत शाकाहारी उत्पादों के लिए हरे बिंदु (ग्रीन डॉट) और मांसाहारी उत्पादों के लिए (जहां लागू हो) लाल या भूरे बिंदु (रेड और ब्राउन डॉट ) का निशान लगाना ज़रूरी है। यह पहचान चिह्न पैकेज्ड साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और अन्य कॉस्मेटिक्स एवं टॉयलेटरीज के मुख्य डिसप्ले पैनल के ऊपरी हिस्से पर दिखना चाहिए। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने जीएसआर 826(ई) के ज़रिए इस संशोधन की अधिसूचना जारी की और

.

.

यह आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से लागू हो गया। यह कदम पर्सनल-केयर उत्पादों के लिए स्पष्ट रूप से दिखने वाली जानकारी की ज़रूरत को पूरा करता है, जिससे ग्राहक केवल सामग्री की सूची पर निर्भर रहे बिना शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों के बीच अंतर कर सकेंगे। सरकार ने लेबलिंग का नया प्रावधान जोडक़र ‘लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 के नियम 6 में संशोधन किया है।

.

यह भी पढ़ें : कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक

.

इस अधिसूचना में नियम 6 के उप-नियम (8) को भी हटा दिया गया है। यह बदलाव उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है जो कॉस्मेटिक्स और पर्सनल-केयर उत्पादों में इस्तेमाल सामग्री के स्रोत के आधार पर खरीदारी का फैसला करते हैं। निर्माताओं और पैकर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि संशोधित नियमों के अनुसार, संबंधित उत्पादों की पैकेजिंग के मुख्य प्रदर्शन पैनल पर ज़रूरी रंग-कोड वाला लेबल या जानकारी मौजूद हो।

.

यह भी पढ़ें : कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global