PTB News

Latest news
डिप्टी कमिश्नर ने किया PAP चौंक का निरिक्षण, NHAI के अधिकारियों को दिए आदेश, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर में विश्व विरासत दिवस मनाया गया, इनोसेंट हार्ट्स में 'हेरीटेज क्लब' के विद्यार्थियों ने 'साडा गौरव - सांडा विरसा' थीम के तहत मनाया 'व... पंजाब में तीन साल की मासूम बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, के.एम.वी. में आई.पी.आर. तथा आई.पी. मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित, एच.एम.वी. की यूबीए टीम ने आहार क्रांति : उत्तम आहार-उत्तम विचार वर्कशाप में लिया भाग, आईवी वर्ल्ड स्कूल में "ट्रैश टू ट्रेज़र" गतिविधि का आयोजन, जालंधर से बड़ी ख़बर, कार से बरामद हुआ 5 किलो सोना, यह प्रसिद्ध ज्वैलर नहीं दिखा पाया कोई बिल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, अदिति बनीं पंजाब की टॉपर बड़ी ख़बर, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ ED ने की बड़ी कार्रवाई, सोशल मिडिय...
Translate

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, हिमाचल कांग्रेस में शामिल हुए SS जोगटा,

ss jogta former president non gazetted employees federation joined congress leaving aam aadmi Party Shimla

PTB Big Political हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा ने आम आदमी पार्टी(आप) का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मंगलवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में जोगटा अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल शामिल हुए।

जोगटा इससे पहले आप में प्रदेश प्रवक्ता थे। जोगटा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। एसएस जोगटा करीब तीन साल से आप पार्टी के साथ जुड़े रहे। इससे पहले जोगटा हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इस दौरान आप यूथ विंग शिमला शहरी उपाध्यक्ष अजय कुमार, दिपांशी, मुकेश कुमार व अन्य भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एसएस जोगटा व अन्य का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी।

वहीं, जोगटा ने कहा कि उनकी आज घर वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब तक 2016 से देय संशोधित वेतनमान के लाभ कर्मचारियों को नहीं दे पाई है। कर्मचारी, पेंशनर व उनके परिवारों के 30 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में भाजपा को आइना दिखाएंगे।

Latest News

Latest News