.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
St. Soldier’s Model House gave the farewell party to 12 students
सेंट सोल्जर मॉडल हाउस ने 12 के छात्रों को दी फेयरवेल पार्टी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मॉडल हाउस ब्राँच में सीनियर छात्रों के लिए जूनियजऱ् और स्टाफ द्वारा ‘लम्हे ‘ फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया / जिसमें वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए / उनका स्वागत प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा, स्टाफ और छात्रों द्वारा किया गया /

फेयरवेल में छात्रों द्वारा सीनियजऱ् और स्टाफ के लिए मनोरंजक गेम्ज़ आदि का आयोजन किया गया / छात्रों द्वारा मॉडलिंग, डांस, गिद्धा, भंगड़ा, गीत, स्कीट आदि पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया /

इस अवसर पर अभय को मिस्टर फेयरवेल, श्रुति को मिस फेयरवेल, नंदिनी को बेस्ट स्माइल, मोस्ट स्टुडियस मुस्कान, बेस्ट इन डिसिप्लिन सौरव, अवनीत कौर को मिस पंजाबन चुना गया / वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाएं दी और जिंदगी के नए पड़ाव में हर काम सच्ची लगन और पूरी मेहनत से करने के लिए प्रेरित किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
St. Soldier’s Model House gave the farewell party to 12 students

































